टीवी मसाला

'ये बाद में लेलो', Gaurav Khanna पर सवाल किए जाने से भड़कीं Akanksha Chamola, बर्ताव देख हैरान हुए फैंस (Exclusive)

Akanksha Chamola Angry On Gaurav Khanna Topic: आकांक्षा चमोला से लगातार गौरव खन्ना से जुड़े सवाल हो रहे हैं। अब आकांक्षा का गुस्सा फूटा है और उन्होंने जवाब देने से ही इनडायरेक्टली मना कर दिया।

Image

Akanksha Chamola and Gaurav Khanna (photo credit- instagram)

Akanksha Chamola Angry On Gaurav Khanna Topic: एकता कपूर के रियलिटी शो लॉकअप 2 के बाद से ही आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) लगातार सुर्खियों में हैं। ये शो खत्म हो गया है, लेकिन आकांक्षा की पर्सनल लाइफ अभी भी चर्चा में है। इन दिनों वह जहां भी जा रही हैं, उनसे वहां पर ही गौरव खन्ना से जुड़े सवाल किए जा रहे हैं और अब इसी वजह से आकांक्षा चमोला का गुस्सा साफ देखने के लिए मिल रहा है। हाल ही में, आकांक्षा चमोला ने टेली टॉक इंडिया और जूम से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने तमाम सवालों का साफ साफ जवाब दिया, लेकिन जैसे गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का नाम बीच में आया, तो वह भड़क आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'चुप्पी बनाए रखी', 4 महीने में टूटी Aditi Sharma की शादी, पति और सास की झेली मारपीट पर बयां किया दर्द (Exclusive)

    आकांक्षा चमोला को कैसे लगी चोट

    आकांक्षा चमोला को हाल ही में अभिषेक शर्मा की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया था। यहां पर एक्ट्रेस अपने पैर में चोट के साथ पहुंचीं। इस मौके पर आकांक्षा ने नेट का टॉप और शॉर्ट स्कर्ट कैरी की, जिसमें वह कमाल की लगीं। आकांक्षा ने यहां पर ही टेली टॉक इंडिया और जूम से खास बातचीत में अपना गुस्सा दिखाया। इस बातचीत में आकांक्षा चमोला से सबसे पहले फेम के बारे में पूछा गया, तो एक्ट्रेस ने बताया कि वह हमेशा ही चर्चा में रहती थीं लेकिन अब वह लॉकअप 2 के बाद इस चीज को एन्जॉय कर रही हैं। वह और उनका परिवार काफी खुश हैं और उन्हें और कुछ नहीं चाहिए। इसके बाद एक्ट्रेस से उनकी चोट के बारे में पूछा गया। तब आकांक्षा ने बताया कि वह बहुत ही उछल कूद वाली लड़की हैं और उन्होंने खुदको ही चोट पहुंचा लिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bhavika Sharma और Ankit Gupta के बीच हुई लड़ाई? सोशल मीडिया पर एक दूसरे को किया अनफॉलो; हैरान फैंस

      आकांक्षा चमोला गौरव खन्ना के सवाल पर हुईं गुस्सा

      इसी बातचीत में आगे आकांक्षा चमोला से गौरव खन्ना से जुड़ा सवाल किया गया। आकांक्षा ने लॉकअप में कहा था कि गौरव से अच्छा शो में उनका कुत्ता ही आ जाता। इस बयान का जिक्र जब एक्ट्रेस के सामने किया गया, तो वह भड़क गईं और उन्होंने गौरव से जुड़े सवाल पर जवाब देने से मना कर दिया। आकांक्षा ने भड़कते हुए कहा, 'इसे बाद में ले लेना यार। मैं यहाँ अभिषेक का जन्मदिन मनाने आई हूं।'

      गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का तलाक

      बता दें कि आकांक्षा चमोला ने लॉकअप 2 में खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना अलग हो चुके हैं। आकांक्षा ने इसी शो में बताया था कि दोनों का तलाक बच्चों की वजह से हो रहा है। अब शादी में गौरव बच्चे चाहते हैं, लेकिन आकांक्षा कभी मां नहीं बनना चाहती हैं। हालांकि, एक्ट्रेस अपने इस फैसले की वजह से काफी ट्रोल हो चुकी हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article