देश

कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कल होगी सुनवाई

राज्यसभा चुनाव के नतीजे और रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इस मामले की सुनवाई कल करेंगे।

Image

सुप्रीम कोर्ट राहत नहीं

Meenakshi Natarajan Case: कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कांग्रेस ने आज मीनाक्षी नटराजन मामला सुप्रीम कोर्ट में उठाया। अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में मामले को मेंशन किया। सिंघवी ने RO के आदेश पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि प्री कॉग्निजेंस स्टेज के मामले को न बताने के आधार पर नामांकन रद्द किया, ये पूरी तरह से गलत है। चुनाव आयोग ने याचिका का विरोध करते हुए कहा हमें अभी पूरे मामले की जानकारी नहीं है। सिंघवी ने मांग कि सुप्रीम कोर्ट नतीजे घोषित करने पर रोक लगा दे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले पर सुनवाई कल करेंगे। फिलहाल इस मामले में कांग्रेस और नटराजन को राहत नहीं मिली है।

आदेश पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

राज्यसभा चुनाव के नतीजे और रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा इस मामले की सुनवाई कल करेंगे। सुनवाई के दौरान सिंघवी ने रिजल्ट पर रोक लगाने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कल सुनेगे। फिलहाल रिजल्ट रोक नहीं है। जस्टिस प्रशांत कुमार शर्मा और जस्टिस अतुल एस चंदुरकर की बेंच ने कल सुनवाई का भरोसा दिया।

6 साल इंतजार करना पड़ेगा...

मीनाक्षी नटराजन की तरफ से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। सिंघवी ने कहा कि आज नाम वापसी की आखिरी तारीख है अगर इसे जल्द नहीं सुना गया तो 6 साल इंतजार करना पड़ेगा। रिटर्निंग ऑफिसर की तरफ से वकील मुकुल रोहतगी ने विरोध किया। मीनाक्षी नटराजन की तरफ से रिटर्निंग ऑफीसर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी गई है। याचिका में रिटर्निंग अधिकारी के फैसले को गलत, पक्षपातपूर्ण और कानून के विरुद्ध बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से उसे तत्काल निरस्त करने की मांग की गई है।

Gaurav Srivastav
गौरव श्रीवास्तवauthor

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुनाव आयोग, विपक्ष के राजनीतिक घटनाक्रम से लेकर हर जनहित मुद्दे पर मेरी नजर रहती है।

और पढ़ें
End of Article