देश

कांग्रेस का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? प्रियंका गांधी की वायनाड से उम्मीदवारी पर एनी राजा ने पूछा बड़ा सवाल

Waynad Bypoll: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट खाली कर दी और प्रियंका गांधी वाड्रा को उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद भाकपा (CPI) नेता एनी राजा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और प्रियंका गांधी से सवाल किया कि आपके और आपकी पार्टी के लिए सबसे बड़ा दुश्मन कौन है? सांप्रदायिक-फासीवादी ताकतें या वामपंथी पार्टियां?

Image

प्रियंका गांधी वाड्रा

Photo : Twitter

Waynad Bypoll: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा वायनाड सीट खाली करने के बाद वहां से प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) को पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने पर भाकपा (CPI) नेता एनी राजा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं को यह तय करने की जरूरत है कि उनकी सबसे बड़ी दुश्मन सांप्रदायिक-फासीवादी ताकतें हैं या वामपंथी पार्टियां।

क्या एनी राजा लड़ेंगे उपचुनाव?

हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली एनी राजा ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी पर फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को कहा कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट अपने पास रखेंगे और वायनाड सीट छोड़ देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका चुनाव लड़ेंगी।

एनी राजा ने कांग्रेस के फैसले का किया स्वागत

समाचार एजेंसी भाषा के साथ बातचीत में भाकपा नेता ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी का फैसला है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। यह अच्छी बात है कि यूडीएफ ने महिला उम्मीदवार की घोषणा की है। संसद में महिलाओं की संख्या कम होती जा रही है। सभी राजनीतिक दलों को इस बारे में चिंता करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, 'यूडीएफ ने महिला उम्मीदवार घोषित किया है, मैं इसका स्वागत करती हूं, लेकिन यह सवाल मैंने तब भी उठाया था जब राहुल गांधी चुनाव लड़े थे, मैं आज प्रियंका गांधी से पूरे सम्मान के साथ यह सवाल पूछ रही हूं... आपके और आपकी पार्टी के लिए सबसे बड़ा दुश्मन कौन है? सांप्रदायिक-फासीवादी ताकतें या वामपंथी पार्टियां?'

'इंडी गठबंधन की नेता हैं प्रियंका गांधी'

एनी राजा ने कहा कि हालांकि लोकसभा में राजग का संख्या बल कम हो गया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सांप्रदायिक-फासीवादी ताकतें कमजोर हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की हर पार्टी विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडी गठबंधन) का हिस्सा है, मैं यह कह सकती हूं कि वह (प्रियंका गांधी) भी इंडी गठबंधन की नेता हैं। नेता खुद गठबंधन की एक पार्टी के खिलाफ लड़ रही हैं।'

केरल में एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं। वहीं, कांग्रेस और वामपंथी दल विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हैं। एनी राजा ने कहा, 'जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है, कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका का सवाल है तो आप अपनी पार्टी और इस देश के लोगों के सबसे बड़े दुश्मन के रूप में किस ताकत को देखते हैं... क्या यह फासीवादी ताकतें हैं या वामपंथी पार्टियां हैं? हालांकि, इस कदम से इंडी गठबंधन की एकता पर कोई असर नहीं पड़ेगा और भाकपा सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए प्रतिबद्ध है।'

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

बेहद खास अंदाज में हुआ न्यूजीलैंड में PM मोदी का स्वागत, 'माओरी पोव्हिरी' देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों का दतिया में बवाल, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

आज की ताजा खबर 11 जुलाई 2026 LIVE: पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने की द्विपक्षीय बैठक, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से भड़के समर्थक

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

कोई कितना भी चाहे, हम जुदा नहीं होंगे...फडणवीस संग रिश्तों पर एकनाथ शिंदे ने शेर सुनाकर दिया विपक्ष को जवाब

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते

Monsoon 2026 : मॉनसूनी बारिश से शहर पानी-पानी, आंधी, बिजली, लैंडस्लाइड, बाढ़ की चेतावनी; ट्रेनें लेट तो प्लाइटों के बदले रास्ते