Shehzad Poonawalla Team On Siwet Tomar Action: रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 (Rise And Fall 2) ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होते ही छा गया है। इस शो ने अपने पहले दिन से ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया। शो में माइंड गेम से ज्यादा लड़ाई झगड़े हो रहे हैं और सिवेट तोमर ने तो हद पार कर दी। शो में सिवेट तोमर (Siwet Tomar) ने शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) के साथ बहसबाजी में हाथापाई की। इस दौरान सिवेट ने शहजाद का कुर्ता तक फाड़ दिया, जिसके बाद घर में काफी ड्रामा हुआ। इस घटना शहजाद की टीम की तरफ से रिएक्शन आया है और लोगों को फैंस को प्यार के लिए धन्यवाद कहा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: शादी से पहले मां बनना चाहती थीं Swara Bhasker, अनजान डोनर संग 2 बार की IVF की कोशिश
शहजाद पूनावाल की टीम ने तोड़ी चुप्पी
शहजाद पूनावाला के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें टीम ने शहजाद की तरफ से फैंस को धन्यवाद दिया है और सिवेट तोमर पर अपनी भड़ास निकाली है। इस पोस्ट में लिखा है, 'उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, वह चुप रहे। उन्होंने उनका मजाक उड़ाया, वह चुप रहे, फिर उन्होंने उनको मारा, वह चुप रहे। शहजाद ने अपने पिता को तब खो दिया था, जब वह महज एक बच्चे थे। उनकी मां बूढ़ी हो रही हैं, और वैचारिक मतभेदों के कारण अपने भाई के साथ उनके संबंध आसान नहीं हैं। वह खेल खेलने, काम करने और अपनी आजीविका कमाने के लिए शो में आए थे, फिर भी आपने उनके साथ दुर्व्यवहार करना और पीछे से उन पर शारीरिक हमला करना चुना। ' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rise And Fall 2: सिवेट तोमरके एविक्शन से बगावत पर उतरे कंटेस्टेंट्स, शहजाद को बाहर करने की हुई मांग
