एजुकेशन

RSSB Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान एलडीसी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां देखें कट-ऑफ और टाइपिंग टेस्ट अपडेट

RSSB Rajasthan LDC Result 2026: आरएसएसबी द्वारा राजस्थान सरकार के विभिन्न मंत्रालयों द्वारा एलडीसी/क्लर्क ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

Image

RSSB Rajasthan LDC Result 2026 (Photo - AI)

RSSB Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)/क्लर्क ग्रेड-II और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया है। कुल 10,644 रिक्त पदों को भरने के लिए बोर्ड द्वारा 5 जुलाई 2026 को इस ऑफलाइन ओएमआर-आधारित परीक्षा का सफल आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थी अब अपना स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Rajasthan LDC Result 2026 मुख्य विवरण

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संस्थाराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
कुल रिक्त पद10,644 पद
परीक्षा की तिथि05 जुलाई 2026
परिणाम घोषित तिथि28 सितंबर 2026
टाइपिंग टेस्ट के लिए चुने गए अभ्यर्थीकुल 2,41,691 उम्मीदवार
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

चयनित उम्मीदवारों के आंकड़े

गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP): 9,642 पदों के सापेक्ष 2,26,235 अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जो प्रति पद लगभग 23 उम्मीदवार हैं।

अनुसूचित क्षेत्र (TSP): 1,002 पदों के सापेक्ष 15,456 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जो प्रति पद लगभग 15 उम्मीदवार हैं।

कुल चयन: इस प्रकार अगले चरण के लिए कुल 2,41,691 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर 'News & Notifications' या 'Results' वाले सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - 'LDC / Junior Assistant Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करके रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड करें।

स्टेप 4 - अपनी रोल नंबर की मदद से चयनित सूची में अपना नाम/रोल नंबर चेक करें।

स्टेप 5 - अपने व्यक्तिगत अंक देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।

टाइपिंग टेस्ट

लिखित परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवार अब चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण यानी हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग/स्किल टेस्ट में भाग लेंगे। यह परीक्षा जनवरी 2027 के आसपास आयोजित होने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड द्वारा जल्द ही परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी जारी की जाएगी। इसके बाद अंतिम चरण होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का।

कितने मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को राजस्थान सरकार के लेवल-5 पे स्केल (Level-5 Pay Scale) पर नियुक्ति दी जाएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article