देश

राजनीति से दूर पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी केरल में बिता रहे सादा जीवन, अब राहुल गांधी ने की मुलाकात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 18, 2025, 07:22 PM IST

Rahul Gandhi Meets AK Antony: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी से शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। एंटनी ने 2022 में राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद सक्रिय संसदीय राजनीति छोड़ दी थी और अपने गृह राज्य केरल चले गए थे।

Image

पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी (बाएं) और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (दाएं) (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Meets AK Antony: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी से शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, यह राहुल गांधी की एके एंटनी से शिष्टाचार भेंट थी।

कौन हैं एके एंटनी?

एंटनी ने 2022 में राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल समाप्त होने के बाद सक्रिय संसदीय राजनीति छोड़ दी थी और अपने गृह राज्य केरल चले गए थे। कांग्रेस के अनुभवी नेता 1970 से केरल विधानसभा के सदस्य रहे और तीन बार (1977, 1995 और 2001 में) राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं।

रायबरेली से लोकसभा सदस्य गांधी बृहस्पतिवार को केरल पहुंचे थे। वह कोट्टयम जिले के पुथुप्पल्ली में पार्टी द्वारा आयोजित स्मृति सभा में शामिल हुए। यह सभा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित की गई थी।

उन्होंने कोल्लम के पारावुर में सी वी पद्मराजन के परिवार से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। करुणाकरण और ए के एंटनी नीत सरकार में पद्मराजन मंत्री रहे और उन्होंने कई विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। वह केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष भी थे।उनका बुधवार को 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा?

राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि कोल्लम के पारावुर में सीवी पद्मराजन जी के परिवार से मुलाकात की और अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। केरल और कांग्रेस पार्टी के लिए उनके योगदान को हमेशा गहरे सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने अपनी यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं।

End of Article