देश

कांग्रेस को सुरक्षित हाथों की जरूरत, मनीष तिवारी के बयान का क्या है मतलब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:06 AM IST

जी-23 से जुड़े कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को सुरक्षित हाथों की आवश्यकता है। बता दें कि 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है।

Image

जी-23 से जुड़े हुए हैं मनीष तिवारी

कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान होना है। अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर पूरी शिद्दत से तैयारी में जुटे हैं। ये बात अलग है कि शशि थरूर को इस बात पर ऐतराज कि प्रचार के दौरान बराबरी का मौका नहीं मिल रहा है। इस चुनाव को खड़गे के पक्ष में भी माना जा रहा है। हाल ही में इस तरह की खबरें आईं कि गांधी परिवार का मौन समर्थन है, हालांकि खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी को बेवजह घसीटा जा रहा है। इन सबके बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने खड़गे को समर्थन देने का फैसला किया है तो जी-23 के नेता मनीष तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को सुरक्षित हाथों की जरूरत है।

जी-23 के बदले सुर ?

मनीष तिवारी ने कहा कि पार्टी को एक ऐसी शख्सियत की जरूरत है जो पूर्ण हो ऐसा शख्स हो जिसकी स्वीकार्यता हो। और मलिकार्जुन खड़गे वो शख्स हैं जो पार्टी को स्थायित्व दे सकते हैं। उनका कहना है कि अगर सभी तथ्यों पर ध्यान से विचार किया जाए तो खड़गे जी जो 50 साल तक कांग्रेस की सेवा में खपा दिए। ऐसी स्थिति में पार्टी के लिए उनके जैसे ही शख्स की जरूरत है। लेकिन सवाल यह है कि शशि थरूर जो खुद जी-23 के नेता हैं क्या उनसे उन्हीं के दोस्त दूरी बना रहे हैं।

'सत्ता के दो केंद्र ना हों'

जानकारी बताते हैं कि कई अंदरूनी लोगों को डर है कि एक गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष केवल दोहरी शक्ति संरचना का नेतृत्व करेगा क्योंकि गांधी परिवार के प्रभाव को दूर करना बेहद मुश्किल होगा। गांधी परिवार ने पिछले 24 वर्षों में पूरे नेतृत्व ढांचे को स्थापित किया है। उनसे अपेक्षा की जाती है कि वे कांग्रेस कार्य समिति जैसे प्रमुख निर्णय लेने वाले निकायों में सक्रिय रहकर प्रभाव का प्रयोग करें।पार्टी की संरचना का शीर्षक दक्षिण भारत की ओर है। राहुल गांधी लोकसभा में केरल के वायनाड का प्रतिनिधित्व करते हैं। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक से हैं। महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल, जो पार्टी के दूसरे सबसे महत्वपूर्ण पद पर हैं और केरल से संबंध है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश