Niti Aayog Meeting: भारत मंडपम में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक शुरू होते ही इसे ध्यान भटकाने की कोशश करार दिया, कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग महासचिव जयराम रमेश ने X पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट डाला जिसमे उन्होंने सरकार पर इस बैठक के द्वारा ध्यान भटकाने का आरोप लगाया.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-
आज प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है। बताया जा रहा है कि इसमें तथाकथित विकसित भारत के लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
कैसा होगा वह विकसित भारत, जिसमें सत्ता में बैठे लोग ही अपने दुर्भावनापूर्ण शब्दों और कार्यों से सामाजिक सौहार्द की डोर को तोड़ते हैं?
कैसा होगा वह विकसित भारत, जिसमें सत्ता में बैठे लोग अपने नीच उद्देश्यों की पूर्ति के लिए संसद, न्यायपालिका, विश्वविद्यालयों, मीडिया और संवैधानिक व वैधानिक संस्थाओं को ही कमजोर कर देते हैं?
कैसा होगा वह विकसित भारत, जिसमें भारत जिन मूल्यों के लिए जाना जाता है, उन पर सुनियोजित ढंग से, दुनिया की निगाहों के सामने, हमला किया जाता है?
कैसा होगा वह विकसित भारत, जिसमें आर्थिक विषमताएं और असमानताएं तेज़ी से बढ़ती हैं, जबकि संपत्ति कुछ गिने-चुने हाथों में ही सिमटती जाती है?
कैसा होगा वह विकसित भारत, जिसमें भारत की गौरवशाली विविधताओं को जानबूझकर अपमानित करने और मिटाने की कोशिश की जाती है?
कैसा है वह विकसित भारत, जिसमें न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है, बल्कि बोलने के बाद की स्वतंत्रता भी सुरक्षित नहीं है?
आज की नीति आयोग की यह बैठक — यदि कोई संस्था अयोग्य कहलाने योग्य हो तो वही — एक और ढकोसला है, और ध्यान भटकाने का एक और प्रयास।
वही नीति आयोग की बैठक का एजेंडा विकसित भारत के रोडमैप पर चर्चा करना है,केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विचार - विमर्श होगा.राज्य सरकारें अपनी-अपनी मांगों को भी बैठक में रखेंगी।
तीन मुख्य बिंदु अहम-
*बैठक में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस को बढ़ावा देने पर चर्चा।
*महानगरों के अलावा छोटे शहरों पर भी फोकस।
*MSME और अनौपचारिक रोजगार के अवसरों पर चर्चा।
हरित अर्थव्यवस्था के अवसर और ग्रीन एनर्जी से अर्थव्यवस्था को मिलने वाले फायदे पर चर्चा
बैठक में कौन शामिल हुआ—
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा,सिक्किम के मुख्यमंत्री भी पहुंचे।वही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,असम के मुख्यमंत्री हिमांता विश्व शरमा , झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ,गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ,जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला, तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी,उत्तरप्रदेश CM योगी आदित्यनाथ,मध्यप्रदेश CM मोहन यादव,हिमाचल CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ,आंध्रप्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू पहुंचे।
वहीं नीति आयोग की बैठक पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी , कर्नाटक CM सिद्दारमैया, बिहार CM नीतीश कुमार, केरल CM और पुदुच्चेरी CM में शामिल नहीं हुए।
