देश

आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नियुक्त किए पर्यवेक्षक, सुरजेवाला को MP तो मिस्त्री को मिली राजस्थान की जिम्मेदारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2023, 09:18 PM IST

कांग्रेस ने इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिनमें मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान और रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Image

कांग्रेस ने चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए

Photo : Twitter

कांग्रेस (Congress) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। संगठन से लेकर जमीनी स्तर तक पर कांग्रेस तैयारी करती दिख रही है। इसी क्रम में कांग्रेस आलाकमान ने आगामी चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।

किसकी कहां की मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सोमवार को वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जिनमें मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान और रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की, जो संबंधित राज्यों में चुनाव तैयारियों की निगरानी करेंगे।

छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह को

पार्टी के वरिष्ठ नेता मिस्त्री को राजस्थान के लिए वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है और महासचिव सुरजेवाला को बतौर वरिष्ठ पर्यवेक्षक मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी को तेलंगाना के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है।

मिजोरम के लिए भी पर्यवेक्षक घोषित

इसके साथ ही, शशिकांत सेंथिल को राजस्थान, चंद्रकांत हंडोरे को मध्य प्रदेश, मीनाक्षी नटराजन को छत्तीसगढ़, सिरिवेल्ला प्रसाद को तेलंगाना और सचिन राव को मिजोरम के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। इन पांचों राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्तारूढ़ है, तो शेष तीन राज्यों में विपक्ष में है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article