देश

'28 अगस्त तक राहुल गांधी दें जवाब...' लोकसभा की विशेषाधिकार हनन समिति का नोटिस जारी

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की थी और असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था।

Image

राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

राहुल गांधी को लोकसभा की विशेषाधिकार समिति का नोटिस जारी हुआ है और इस संदर्भ में 28 अगस्त 2026 तक जवाब और टिप्पणी देने के निर्देश दिए गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिए गए विशेषाधिकार हनन नोटिस पर जवाब मांगा है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और संजय जायसवाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की थी और असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था, इस शिकायत पर लोकसभा की समिति ने नोटिस जारी किया है।

BJP सांसद अनुराग ठाकुर ने 30 जुलाई 2026 को राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस दिया था। राहुल गांधी पर असंसदीय और अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल का आरोप है। गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने का भी आरोप लगाया गया। आरोप है कि नियम 353 के तहत पर्याप्त पूर्व सूचना दिए बिना गंभीर आरोप लगाए गए।

BJP सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भी लोकसभा में शिकायत दी

29 जुलाई को BJP सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने भी लोकसभा में शिकायत दी थी। संजय जायसवाल ने राहुल गांधी पर गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया, मामले में नियमों के तहत उचित कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई थी।

राहुल गांधी को 28 अगस्त 2026 तक अपना जवाब दाखिल करने का समय

विशेषाधिकार समिति ने राहुल गांधी को 28 अगस्त 2026 तक अपना जवाब दाखिल करने का समय दिया है राहुल गांधी का जवाब आने के बाद समिति उसकी समीक्षा करेगी। बता दें कि अगर समिति उनके जवाब से असंतुष्ट होती है तो राहुल गांधी को समिति के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया जा सकता है। जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष और सदन के समक्ष प्रस्तुत करेगी

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारीauthor

हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

और पढ़ें
End of Article