देश

UCC पर सीएम धामी ने दिया बड़ा अपडेट, सभी धर्मों के लोगों पर लागू होगा यह कानून

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2024, 12:38 PM IST

UCC Update: उत्तराखंड यूसीसी पर सीएम धामी ने कहा, 'जैसे ही मसौदा प्राप्त होगा, राज्य सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।' इससे पहले धामी ने कहा था कि सभी धर्मों के लिए यूसीसी का मसौदा विधेयक शीघ्र ही विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा।'

Image

यूसीसी लागू करने पर सीएम धामी ने अपडेट दिया है।

Photo : ANI

UCC Update: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामान नागरिक संहिता (UCC) पर बड़ा अपडेट दिया है। सीएम ने सोमवार को कहा कि प्रस्तावित यूसीसी पर उनकी सरकार को शीघ्र ही मसौदा मिलेगा और इसके बाद इस दिशा में सरकार आगे बढ़ेगी। धामी सरकार ने राज्य में यूसीसी लागू करने का वादा किया है। धामी ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।

नया साल ज्यादा महत्वपूर्ण-धामी

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में धामी ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में उत्साह एवं जश्न का माहौल है। उन्होंने कहा, '2024 सभी के लिए मंगलदायी हो, इसकी मैं प्रार्थना करता हूं। भगवान राम का जन्म त्रेता युग में हुआ और पीएम मोदी के नेतृत्व में वह अयोध्या में अपने जन्मस्थान में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए भी नया साल हम लोगों के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।'

सभी धर्मों के लोगों पर लागू होगा यूसीसी

उत्तराखंड यूसीसी पर सीएम धामी ने कहा, 'जैसे ही मसौदा प्राप्त होगा, राज्य सरकार इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ेगी।' इससे पहले धामी ने कहा था कि सभी धर्मों के लिए यूसीसी का मसौदा विधेयक शीघ्र ही विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा। यूसीसी कानून राज्य के सभी धर्मों के लोगों पर समान रूप से लागू होगा। धामी ने कहा था कि देवभूमि में यूसीसी लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। इसे जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा। इससे पहले गत 22 दिसंबर को उत्तराखंड कैबिनेट ने यूसीसी का मसौदा तैयार करने वाली पांच सदस्यीय समिति की अनुशंसाओं को मंजूरी दी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article