देश

Bus Driver Strike: 'हिट एंड रन' के नए कानून के खिलाफ हिंसक हुई ट्रक चालकों की हड़ताल, मैनपुरी में पुलिस पर पथराव-Video

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 2, 2024, 04:59 PM IST

Bus Driver Strike Today: हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून के खिलाफ ट्रक और बस चालकों की हड़ताल यूपी के मैनपुरी में हिंसक हो गई।

Image

हिंसक हुई ट्रक चालकों की हड़ताल, मैनपुरी में पुलिस पर पथराव

Photo : ANI

UP Mainpuri Truck Driver Strike: हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून (Hit and Run New Law) के खिलाफ ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के बीच खबर सामने आ रही है कि उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रक ड्राइवर उग्र हो गए और उन्होंने नए कानून के विरोध में एक्सप्रेस-वे पर पथराव कर दिया, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

ट्रक ड्राइवर्स ने हड़ताल पर रहते हुए जाम लगाने का प्रयास किया,पुलिस द्वारा जाम खुलवाया गया, तो मामला उग्र हो गया, इस दौरान पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

बताया जा रहा है कि मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में केन्द्र सरकार के नए कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे वाहन चालकों ने एक्सप्रेस-वे पर पथराव कर दिया, वाहनों पर हुए पथराव से दहशत फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को सुलझाने की कोशिश की तो इस दौरान गुस्साए ट्रक चालकों ने पुलिस टीम पर भी पथराव किया, पुलिस ने भी लाठियां पटकना शुरू कर दीं वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े।

क्या है ट्रक ड्राइवरों के विरोध की वजह ?

केंद्र की मोदी सरकार ने रोड रेज या हिट एंड रन (रोड एक्सीडेंट) करके भागने वालों के खिलाफ कानून में बड़े बदलाव किए हैं यानी नए कानून के तहत, अगर कोई रोड एक्सीडेंट करके भाग जाता है और घायल को सड़क पर ही छोड़ देता है तो उसे 10 साल की सजा होगी और 7 लाख रुपए तक का जुर्माना किए जाने का प्रावधान है वहीं अगर एक्सीडेंट करने वाला ड्राइवर घायल व्यक्ति को हॉस्पिटल तक पहुंचाता है तो उसकी सजा कम कर दी जाएगी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article