जयपुर

Jaipur News: राजस्थान में Hit And Run के नए कानून का विरोध जारी; पेट्रोल-डीजल की किल्लत का मंडराया खतरा

Jaipur News: केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ राजस्थान में चल रहें विरोध प्रदर्शन में ट्रक ड्राइवरों सहित अब मैजिक, ऑटो और निजी बस ऑपरेटरों ने भी चक्का जाम करने की बात कही है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते जयपुर समेत पूरे प्रदेश में पेट्रोल की किल्लत होने की संभावना है।

Image

राजस्थान में ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का आज दूसरा दिन

Photo : iStock

Jaipur News: राजस्थान में मोटर चालकों से जुड़े हिट-एंड-रन दुर्घटना मामलों के संबंध में नए दंड कानून में प्रावधान के खिलाफ ट्रकों और टैंकरों सहित वाणिज्यिक वाहनों के चालकों समेत अब मैजिक ऑटो और निजी बस ऑपरेटरों ने भी चक्का जाम करने की बात कही हैं। चालकों ने कुछ हिस्सों में काम बंद कर दिया और विरोध स्वरूप कुछ स्थानों पर सड़कें अवरुद्ध कर दीं। जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट यूनियन की तीन दिन की हड़ताल का आज दूसरा दिन है।

पेट्रोल पंप हो जाएंगे ड्राई

ट्रैफिक के नए नियमो से नाराज होकर ट्रक,बस ड्राइवर ने चाबियां ट्रक मालिकों को सौंफ दी है। ड्राइवर सरकार के नए नियम दुर्घटना के बाद अगर ड्राइवर मौके से भागता हैं तो 10 साल की सजा 8 लाख का जुर्माने वाले नए आदेश का विरोध कर रहे है। ड्राइवरों का कहना हैं कि हादसे के बाद अगर ड्राइवर मौके से नही भागता है तो जनता पीट पीट कर मार देगी। वहीं अंदेशा लगाया जा रहा है कि ट्रक चालकों की हड़ताल का प्रदेश पर बड़ा असर पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार, अगर आज भी पेट्रोल की सप्लाई नहीं हुई तो पेट्रोल पंप ड्राई हो जाएंगे। राजस्थान में 5778 के करीब पेट्रोल पंप हैं इनमें करीब 400 पंप जयपुर में है। नई साल की रात को अधिकतर पंप ड्राई की स्थिति में थे। जयपुर अधिकतर पेट्रोल पंप पर एक दिन का स्टोरेज रहता है। अगर हड़ताल इसी तरह जारी रही तो आने वाले दिनों में जयपुर में पेट्रोल की भारी किल्लत हो जायेगी। वहीं गैस सिलेंडरों की सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है। सब्जी, दूध सहित खाने-पीने की वस्तुओं की कमी हो जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article