देश

Video: Noida में सोसायटी चुनाव को लेकर जमकर हुआ बवाल, खूब चले लाठी-डंडे और लात-घूंसे

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 08:39 AM IST

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से सुरक्षाकर्मियों और रेजीडेंस के बीच मारपीट का एक और वीडियो सामने आया है। यहां अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के चुनाव को लेकर बवाल हो गया है जिसके बाद लाठी-डंडे चले और जमकर मारपीट हुई।

Image

नोएडा की हाइड पार्क सोसायटी में जमकर हुआ बवाल

Photo : Twitter

Noida News: दिल्ली (Delhi) से सटे नोएडा में पिछले कुछ दिनों से लगातार ऐसे वीडियो (Viral Video) सामने आ रहे हैं जिसमें गार्ड (Security Guard) और रेजीडेंस के बीच मारपीट या बदतमीजी हो रही है। ताजा मामला नोएडा के हाइड पार्क सोसायटी (Hyde Park society) से सामने आया है। अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के अध्यक्ष पद के चुनाव (Elections) के दौरान जमकर बवाल हुआ और नौबत मारपीट तक आ गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है जिसमें रेजीडेंस और सिक्योरिटी गार्ड्स मारपीट करते दिख रहे हैं।

पुलिस का बयान

मामला सेक्टर 78 स्थित हाइड पार्क सोसाइटी का है। थाना सेक्टर 113 में मामले की शिकायत की गई है। नोएडा के डीसीपी ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया, 'नोएडा के हाइड पार्क सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) के अध्यक्ष पद के लिए अलग-अलग उम्मीदवारों का समर्थन कर रहे लोगों के दो गुटों में कल झड़प हो गई। 2 महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। शिकायत दर्ज की गई है और 2 गार्ड हिरासत में लिए गए हैं।'

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में दिख रहा है दो महिलाएं सिक्योरिटी गार्ड (महिला) को बाल खींचकर पीट रही हैं इसी दौरान दूसरी महिला गार्ड डंडा लेकर आती हैं। वहीं मेल सुरक्षा गार्ड भी डंडा लेकर नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक शख्स बोलते हुए सुना जा सकता है 'लाइव करो- लाइव करो डंडा निकालो।' इस दौरान कुछ लोग ऐसे भी नजर आए जो वीडियो बना रहे हैं। खबर के मुताबिक नई AOA ने पुरानी सिक्योरिटी एजेंसी को हटाकर नई एजेंसी लगा दी है। लोगों का कहना है कि बिना चुनाव के ही नई एओए टीम का गठन हुआ है यानि निर्विरोध चुन ली गई है। जब लोगों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने नई सिक्योरिटी एजेंसी से हमला करवाया।
किशोर जोशी
किशोर जोशीauthor

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं। किशोर के पास डिजिटल मीडिया का 10 सालों का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article