नोएडा

नोएडा की पॉश सोसाइटी में कुत्तों का आतंक, हमले में बच्चे की आंत आई बाहर, हुई मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 11:37 AM IST

सोसाइटी के अंदर आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। नोएडा सेक्टर 100 की पॉश सोसाइटी में कुत्ते के काटने की वजह से आठ महीने के मासूम बच्चे की मौत हो गई है।

नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में कुत्तों के हमले से घायल आठ महीने के बच्चे की सोमवार देर रात को उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर-100 स्थित ‘लोटस बुलेवर्ड’ सोसाइटी में सोमवार को सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। मजदूर राजेश कुमार उनकी पत्नी सपना अपने आठ महीने के बच्चे अरविंद को लेकर वहां पर काम करने आए थे।

दो से तीन कुत्तों ने किया हमला

सोमवार की शाम को दोनों काम करते समय अपने बच्चे को छोड़कर कुछ आगे बढ़ गए। इसी बीच, सोसाइटी के तीन लावारिस कुत्तों ने मासूम के ऊपर हमला बोल दिया। उन्होंने उसके शरीर को पूरी तरह से नोच दिया। इस हमले में बच्चे के पेट की आंत बाहर आ गई।थाना प्रभारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने बच्चे को नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, उपचार के दौरान सोमवार देर रात को बच्चे की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एओए का क्या कहना है

सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए) के उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव ने कहा कि सोसाइटी के लोग कुत्तों से परेशान हैं। कई बार सोसाइटी की तरफ से इस समस्या को ठीक करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाधान नहीं हो पाया।’’एओए उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘कई बार नोएडा प्राधिकरण से लावारिस कुत्तों को लेकर शिकायत की गई, लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कुत्तों के हमले से मासूम की मौत हुई है, सोसाइटी के लोग दहशत में है। यहां के बच्चे और महिलाएं अपने घरों से बाहर निकलने से घबरा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article