ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: बच्‍चों के विवाद में सीनियर सिटीजन महिला को दबंगों ने पीटा, महिला गंभीर रूप से घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 11:04 PM IST

Greater Noida: सीनियर सिटीजन सोसायटी में बच्‍चों के विवाद में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो दबंगों ने मिलकर महिला को जमकर पीटा, जिससे महिला को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Image

ग्रेटर नोएडा में बच्‍चों के विवाद में महिला की पिटाई, मामला दर्ज

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • खेलते हुए एक बच्‍चे की अंगुली दूसरे बच्‍चे के आंख में लग गई थी
  • बच्‍चे के चाचा और मामा ने दूसरे बच्‍चे और उसकी मां को जमकर पीटा
  • घटना के बाद आरोपी फरार, सोसायटी की महिलाओं में भारी रोष

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सीनियर सिटीजन हाउसिंग सोसायटी में बच्‍चों के विवाद में दबंगों ने पहले एक बच्‍चे को पीटा और जब अपने बेटे को बचाने के लिए सीनियर सिटीजन महिला सामने आई तो उसके साथ भी आरोपियों ने जमकर मारपीट की। जिससे महिला को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। लोगों ने कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस घटना से सोसायटी के लोगों में भारी रोष है।

बताया जा रहा है कि हाउसिंग सोसायटी में शुक्रवार देर शाम कुछ बच्‍चे पार्क में खेल रहे थे। खेल के दौरान एक बच्चे की अंगुली दूसरे बच्चे की आंख में लग गई। बच्चे ने घर जाकर इसकी शिकायत परिजनों से की। जिसके बाद पार्क में आए बच्‍चे के मामा और चाचा ने दूसरे बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देख जब अपने बच्चे को बचाने के लिए 63 वर्षीय मां बीच में आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी बुरी तरह से मारपीट की। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल महिला को इलाज के लिए अस्‍पताल में दाखिल कराया गया है।

सोसायटी की महिलाओं ने विरोध में किया धरना प्रदर्शन

मारपीट के इस घटना से सोसायटी की महिलाओं में भारी रोष है। महिलाओं का कहना है कि दो पुरुषों ने मिलकर एक महिला को बुरी तरह पीटा है। यह बेहद आपत्तिजनक स्थिति है। आरोपियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई होनी चाहिए। मारपीट करने वाले आरोपी भी इसी सोसायटी के रहने वाले हैं, जो फरार बताए जा रहे। घटना के बाद सोसायटी की सभी महिलाओं ने गेट पर एकत्रित होकर धरना भी दिया। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी अभी फरार हैं, जिन्‍हें जल्‍द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article