देश

दिल्ली के जंतर-मंतर पर फिर CJP का विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने अभी नहीं दी अनुमति; अनिश्चितकालीन धरना देने की संभावना

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी ने उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस 20 जून को जंतर-मंतर पर उसे प्रदर्शन करने की अनुमति दे देगी। बता दें कि सीजेपी युवाओं के नेतृत्व वाला एक संगठन है।

Image

दिल्ली के जंतर-मंतर में फिर होगा सीजेपी का विरोध प्रदर्शन

Photo : PTI

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस 20 जून को जंतर-मंतर पर उसे प्रदर्शन करने की अनुमति दे देगी। सीजेपी ने कहा कि प्रस्तावित प्रदर्शन में नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जाएगी। संगठन के अनुसार, 20 जून को आयोजित होने वाला यह प्रदर्शन प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने में भी बदल सकता है।

CJP ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का किया आह्वान

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने नई दिल्ली संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संगठन ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है और इसके लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी है। दास ने कहा कि कलाकारों और गायकों को इस प्रदर्शन में शामिल होने और प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा, ''हमने शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया है। हमने दिल्ली पुलिस से सहयोग का अनुरोध किया है और हमें उम्मीद है कि अनुमति मिल जाएगी। यह जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा।''

चार परिवार हो गए तबाह

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि पिछले 24 घंटों में चार नीट अभ्यर्थियों ने आत्महत्या कर ली है और उन्होंने दावा किया कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामला सामने आने के बाद से अब तक 11 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा, ''चार परिवार तबाह हो गए हैं। नीट प्रश्नपत्र लीक के बाद से अब तक 11 विद्यार्थियों ने आत्महत्या की है।'' उन्होंने मृतक विद्यार्थियों के परिवारों के लिए एक करोड़. एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की।

रांका ने संगठन की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराया। उन्होंने कहा, ''हमारी स्थिति स्पष्ट है। हम चाहते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। हम 20 जून को फिर से विरोध प्रदर्शन करने के लिए आ रहे हैं क्योंकि सरकार की ओर से कोई संवाद नहीं हुआ है।'' उन्होंने कहा कि जारी विवाद के बावजूद प्रधान का पद पर बने रहना लोकतांत्रिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाता है। सनद रहे कि कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं के नेतृत्व वाला एक संगठन है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके हैं। इसकी शुरुआत एक ऑनलाइन अभियान से हुई जो बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और भर्ती में देरी जैसे मुद्दों को उठा रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

जंतर-मंतर के बाद अब राज्यों में पहुंचेगा CJP का आंदोलन, 'युवा संवाद यात्रा' होगी शुरू, संभाजीनगर में 2 दिन का मंथन

मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट

मेंढकों, झींगुर के बीच गीले ग्राउंड पर सोता भविष्य, रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्र कैसे रह रहे? पढ़ें- JPSC अभ्यर्थियों के 10 दिनों के संघर्ष पर ग्राउंड रिपोर्ट

'हर्ष फायरिंग के लिए नहीं कर सकते लाइसेंसी हथियार से फायरिंग'; इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

'हर्ष फायरिंग के लिए नहीं कर सकते लाइसेंसी हथियार से फायरिंग'; इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

Prashant Kishor: संपत्ति से लेकर शिक्षा तक... प्रशांत किशोर की जीवन से जुड़ी ये बात शायद नहीं जानते होंगे आप!

Prashant Kishor: संपत्ति से लेकर शिक्षा तक... प्रशांत किशोर की जीवन से जुड़ी ये बात शायद नहीं जानते होंगे आप!

उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा में मंथन शुरू; अध्यक्ष नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे

उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा में मंथन शुरू; अध्यक्ष नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे