देश

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, भाजपा समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी और JMM के बैद्यनाथ राम ने मारी बाजी

Jharkhand Rajya Sabha Election Result: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए मतदान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। इस चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैद्यनाथ राम को सफलता मिली।

Image

निर्दलीय परिमल नाथवानी और जेएमएम के बैजनाथ राम ने दर्ज की जीत

Photo : PTI

Jharkhand Rajya Sabha Election Result: झारखंड में गुरुवार को राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए मतदान में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। इस चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय परिमल नाथवानी और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बैद्यनाथ राम को सफलता मिली, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रणय झा को हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव अधिकारी ने कहा कि सभी 81 विधायकों ने विधानसभा परिसर में बनाए गए मतदान केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान किया। राज्यसभा की इन दो सीट के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के बैद्यनाथ राम और कांग्रेस के प्रणव झा शामिल हैं।

किसे कितने वोट मिले?

सत्तारूढ़ जेएमएम के उम्मीदवार बैद्यनाथ राम दूसरी सीट के लिए चुने गए। अधिकारी ने बताया कि परिमल नाथवानी को 28 वोट मिले, जिसके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया, जबकि प्रणव झा को महज 20 वोट मिले। अधिकारी ने बताया कि बैद्यनाथ राम को चुनाव में 30 वोट मिले, जबकि तीन वोट अमान्य घोषित किए गए, जिसमें भाजपा के दो और कांग्रेस का एक वोट शामिल है।

सनद रहे कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास 24 विधायक हैं, जो संसद के उच्च सदन में एक सीट सुरक्षित करने के लिए 81 सदस्यीय विधानसभा में आवश्यक न्यूनतम 28 प्रथम-वरीयता मतों से चार कम है। जेएमएम और कांग्रेस सहित सत्तारूढ़ गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस' (INDIA) के सदन में 56 सदस्य हैं।

दूसरी सीट पर टिकी रही सभी की निगाहें

इस चुनाव में सभी की निगाहें दूसरी सीट पर टिकी रही, जिसमें कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित नाथवानी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मतदान से पहले अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों खेमों ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article