देश

Citizenship Amendment Act: देश में आज रात से लागू हो सकता है CAA, केंद्र सरकार जारी करेगी नोटिफिकेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2024, 05:28 PM IST

Citizenship Amendment Act Notification : केंद्रीय गृह मंत्रालय आज रात तक नागरिकता संशोधन अनिनियम (CAA) के नियमों का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

Image

आज रात से लागू हो सकता है सीएए

Photo : BCCL

CAA Notification Issue Today in Hindi: देश में आज रात से नागरिकता संशोधन अनिधनियम (CAA) लागू हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय आज सीएए नियमों का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। बता दें, बीते महीने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इस बात की पुष्टि की थी कि सीएए को लोकसभा चुनाव से पहले ही लागू किया जाएगा।

बता दें, सीएए को संसद से पारित हुए करीब पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है और न ही केंद्र सरकार ने इसके नियमों को सार्वजनिक किया है। अब लोकसभा चुनाव से पहले इसे लागू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है और अब इसका नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया है कि सीएए किसी की नागरिकता लेने का कानून नहीं है, इसमें ऐसा कोई भी प्रावधान नहीं है। यह नागरिकता देने का कानून है।

इन मुस्लिम देशों के नागरिकों को मिलेगी नागरिकता

नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत भारत के तीन पड़ोसी मुस्लिम देशों के अल्पसंख्यकों (गैर मुस्लिम) को भारत की नागरिकता दी जाएगी। केंद्र सरकार ने सीएए से संबंधित एक वेब पोर्टल भी तैयार किय है, जिसे नोटिफिकेशन के बाद लॉन्च किया जा सकता है। इसके जरिए बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए विस्थापित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता दी जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?