देश

थोड़ी देर में देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, कर सकते हैं बड़ा ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2024, 06:11 PM IST

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर में देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को देश में लागू करने का ऐलान कर सकते हैं।

Image

देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

Photo : Twitter

PM Modi: पीएम मोदी आज देश को संबोधित करने वाले हैं। करीब आधे घंटे बाद वह देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को देश में लागू करने का ऐलान कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय आज रात तक सीएए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

प्रधानमंत्री जब भी अचानक देश को संबोधित करते हैं तो वह बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान करते हैं। इस बार भी किसी बड़ी घोषणा की अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पीएम MSP सहित पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती का ऐलान कर सकते हैं। किसानों के बारे में भी कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।

डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को दी बधाई

पीएम मोदी ने देश के नाम संबोधन से कुछ देर पहले ट्वीट कर डीआरडीओ वैज्ञानिकों बधाई दी। उन्होंने कहा, मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है, मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल की पहली सफल परीक्षण उड़ान के लिए वैज्ञानिकों को बधाई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article