देश

NDA की बैठक में चिराग पासवान ने छुए PM मोदी के पैर, पीएम ने स्नेह से लगा लिया गले, सामने आया Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2023, 10:59 PM IST

Chirag Paswan Touches PM Modis Feet: एनडीए की बैठक में जब पीएम मोदी की नजर चिराग पासवान पर गई तो उन्होंने अपने पास बुलाया, उसके बाद चिराग ने सम्मान देते हुए पीएम मोदी के पैर छू लिए।

Image

NDA की बैठक में चिराग पासवान ने छुए मोदी के पैर

Photo : ANI

एनडीए गठबंधन की बैठक में मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनीतिक विरासत की लड़ाई लड़ रहे अपने चाचा पशुपति पारस, दोनों नेताओं के पैर छुए। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और चाचा पशुपति पारस, दोनों नेताओं ने चिराग को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

दरअसल, अपने स्वर्गीय पिता रामविलास पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी में हुई बगावत के बाद चाचा पशुपति पारस को केंद्र सरकार में मंत्री बनाए जाने की वजह से भाजपा से नाराज हुए चिराग पासवान ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के बाद फिर से औपचारिक रूप से एनडीए की बैठक में शामिल होने का फैसला किया।

हालांकि, जेपी नड्डा एनडीए की बैठक में शामिल होने का न्यौता चिराग पासवान को पहले ही भेज चुके थे। चिराग पासवान को मंगलवार की एनडीए बैठक में गले लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मतदाताओं को एक बड़ा राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया है।

वहीं, राजनीतिक कटुता के बावजूद चिराग पासवान जब भी अपने चाचा से मिलते हैं तो उनके पैर जरूर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन इसके बावजूद यह बताया जा रहा है कि दोनों में राजनीतिक तौर पर अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है क्योंकि चाचा पशुपति पारस और भतीजे चिराग पासवान दोनों अभी भी हाजीपुर लोक सभा सीट के लिए अड़े हुए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article