देश

जम्मू के रक्षा ठिकानों के पास चीन निर्मित पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन मार गिराया, सेना का त्वरित एक्शन

भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए जम्मू के खौर सेक्टर में पाकिस्तान के एक संदिग्ध सर्विलांस ड्रोन को मार गिराया। इस ड्रोन को सर्विलांस ऑपरेशन के लिए मॉडिफाई किया गया था।

Image

एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन (प्रतीकात्मक फोटो)

जम्मू के खौड सेक्टर में भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध पाकिस्तानी निगरानी ड्रोन को मार गिराया। इस ड्रोन को सर्विलांस ऑपरेशन के लिए मॉडिफाई किया गया था। सेना के जवानों ने मौके से ड्रोन और उसके साथ 64 GB का माइक्रो-SD कार्ड बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने जम्मू के खौर सेक्टर में पाकिस्तान के एक संदिग्ध सर्विलांस ड्रोन को मार गिराया।

यह ड्रोन चकला गांव के पास अहम डिफेंस ठिकानों के ऊपर मंडराते हुए पाया गया था। माना जा रहा है कि यह ड्रोन चीन में बना था और इसे सर्विलांस ऑपरेशन के लिए मॉडिफाई किया गया था। सेना के जवानों ने मौके से ड्रोन और उसके साथ 64 GB का माइक्रो-SD कार्ड बरामद किया।

यह घटना 31 जुलाई 2026, शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। सुबह मंडयाला की ओर से एक ड्रोन भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक ड्रोन खौर सेक्टर के चकला क्षेत्र की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया था।

'एक सिक्योरिटी ऑपरेशन के दौरान इस ड्रोन को मार गिराया गया'

अधिकारियों ने बताया कि डिफेंस ठिकानों के पास संवेदनशील इलाके में घुसने के बाद एक सिक्योरिटी ऑपरेशन के दौरान इस ड्रोन को मार गिराया गया। बरामद किए गए सामान को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

'ड्रोन का इस्तेमाल रेकी (निगरानी) गतिविधियों के लिए किया जा रहा था'

शुरुआती जांच से पता चलता है कि ड्रोन का इस्तेमाल रेकी (निगरानी) गतिविधियों के लिए किया जा रहा था। अधिकारियों ने कहा सिक्योरिटी एजेंसियों ने इसके ओरिजिन (उत्पत्ति), उड़ान के रास्ते और संभावित मकसद का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जम्मू के रक्षा ठिकानों के पास चीन निर्मित पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन मार गिराया, सेना का त्वरित एक्शन

जम्मू के रक्षा ठिकानों के पास चीन निर्मित पाकिस्तानी जासूसी ड्रोन मार गिराया, सेना का त्वरित एक्शन

'पत्थरों पर मिले फिंगरप्रिंट का आधार से होगा मिलान', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फडणवीस सरकार के मंत्री का दावा, संजय राउत का तंज

'पत्थरों पर मिले फिंगरप्रिंट का आधार से होगा मिलान', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर फडणवीस सरकार के मंत्री का दावा, संजय राउत का तंज

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

किसने दी थी सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सुपारी? CBI ने खोल दी पोल, दो भाइयों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में निकला ये एंगल

'मासूमों पर चला रहा अंधाधुंध गोलियां...', PoJK मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, रूस व ब्रिक्स समिट पर MEA ने साफ किया रुख

'मासूमों पर चला रहा अंधाधुंध गोलियां...', PoJK मुद्दे पर भारत ने पाकिस्तान को किया बेनकाब, रूस व ब्रिक्स समिट पर MEA ने साफ किया रुख

PM-KISAN योजना रहेगी जारी, सूर्य सरोवर और ₹84,084 करोड़ की समुद्र मंथन योजना को मंजूरी; मोदी कैबिनेट ने लिए चार बड़े फैसले

PM-KISAN योजना रहेगी जारी, सूर्य सरोवर और ₹84,084 करोड़ की समुद्र मंथन योजना को मंजूरी; मोदी कैबिनेट ने लिए चार बड़े फैसले