देश

भारत-पाक सीमा पर BSF ने बरामद किया चीन निर्मित ड्रोन, क्या किसी बड़ी साजिश का है संकेत?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 20, 2023, 05:46 PM IST

विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस की टीमों ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे फाजिल्का के न्यू हस्ता कलां गांव इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर ड्रोन बरामद किया।

Image

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने बरामद किया चीन निर्मित ड्रोन (file photo)

Photo : iStock

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया है। बीएएसएफ अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को पंजाब के फजिल्का जिले में ये ड्रोन मिला। पिछले 24 घंटे में दूसरा मानवरहित ड्रोन बरामद किया गया है। सवाल उठ रहा है कि क्या चीन के बने ड्रोन की बरामदगी किसी बड़े साजिश की ओर इशारा कर रही है।

फाजिल्का में चलाया गया तलाशी अभियान

विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की टीमों ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे फाजिल्का के न्यू हस्ता कलां गांव इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने गांव के एक खुले क्षेत्र से एक क्वाडकॉप्टर - डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके (DJI Matrice 300 RTK) बरामद किया।

अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर एक बार फिर एक खतरनाक ड्रोन पकड़ा है। बीएसएफ ने रविवार को गुरदासपुर जिले के घनियाके गांव के एक खेत से 2.730 किलोग्राम हेरोइन के साथ क्वाडकॉप्टर बरामद किया था। शनिवार को गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी तस्करों के साथ मुठभेड़ के बाद बल ने हेरोइन के 20 पैकेट और हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article