देश

अरुणाचल प्रदेश में चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 01:29 PM IST

अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है।

Image

अरुणाचस के तवांग में चीता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास आज भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है। मौके पर राबत बचाव का काम जारी है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे की वजह क्या थी। अधिकारियों का कहना है कि सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है और उसके बाद हादसे के दूसरे पहलुओं के बारे में जानने की कोशिश की जाएगी।

HAL ने बनाया था चीता हेलिकॉप्टर

चीता हेलीकॉप्टर को पहली बार साल 1976-77 के बीच हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने लाइंसेंस के तहत बनाया था। इसे यूरोकॉप्टर, फ्रांस के LAMA SA 315B हेलीकाप्टर की तर्ज पर बनाया गया था। समय समय पर चीता हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की घटनाएं सामने आती रहीं लेकिन इसके बावजूद बजट की कमी और रक्षा खरीद में देरी के चलते इन हेलीकॉप्टर की विदाई टलती रही।एचएल का एलयूएच और रूसी कमोव 226टी चीता हेलीकॉप्टर की जगह लेंगे। रूसी कमोव 226टी को मेक इन इंडिया के तहत बनाने की तैयारी है। चीता के अलावा सेना में सेवा दे रहे कुछ चेतक हेलीकॉप्टर भी इन दोनों हेलीकॉप्टर से बदले जाएंगे, यह भी बेहद पुराना हेलीकॉप्टर है जो पहली बार 1965 में सुरक्षा बलों को मिले थे।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article