देश

इंडिगो की वडोदरा-दिल्ली उड़ान में बिजली आपूर्ति ठप होने से यात्रियों के छूटे पसीने, एसी हुआ बंद, केबिन में भी छा गया था अंधेरा

अधिकारी ने कहा, इन 30 मिनट के दौरान केबिन में पूरी तरह से अंधेरा था और एसी भी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्री बुरी तरह पसीने से तरबतर हो रहे थे।

Image

Indigo विमान में बिजली हुई ठप

Photo : PTI

Chaos inside IndiGo flight- इंडिगो की वडोदरा से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान में बिजली आपूर्ति बाधित होने से विमान में सवार करीब 160 यात्रियों को उड़ान रवाना होने से पहले लगभग आधे घंटे तक अंधेरे और तेज गर्मी के बीच हवाई जहाज के अंदर बैठना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इंडिगो की उड़ान 6ई 657 (वडोदरा-दिल्ली) रात आठ बजकर 40 मिनट पर रवाना होने वाली थी। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि विमान को ग्राउंड पावर यूनिट (जीपीयू) से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन इस बीच यूनिट खराब हो गई। उन्होंने बताया कि इंजीनियर को जीपीयू में आई खराबी को ठीक करने में लगभग 12-15 मिनट लगे, लेकिन इसके भी 15 मिनट बाद विमान की बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।

30 मिनट तक केबिन में था अंधेरा

अधिकारी ने कहा, इन 30 मिनट के दौरान केबिन में पूरी तरह से अंधेरा था और एसी भी काम नहीं कर रहा था, जिससे यात्री बुरी तरह पसीने से तरबतर हो रहे थे।

इंडिगो ने इस घटना के संबंध में पीटीआई-भाषा के प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार के अनुसार, वडोदरा-दिल्ली विमान का प्रस्थान समय आठ बजकर 40 मिनट निर्धारित था, लेकिन यह एक घंटे 20 मिनट की देरी के बाद रात 10 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।

यह घटना कल रात करीब 8:50 से 9:15 बजे तक सामने आई। भीषण गर्मी में फंसे परेशान यात्री, फाइलों, अखबारों जैसी जो भी चीज़ें हाथ लगीं, उनसे खुद को हवा करते नजर आए। एक यात्री ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ग्राउंड पावर यूनिट में तकनीकी खराबी आई

हवाई अड्डे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह संकट ग्राउंड पावर यूनिट में तकनीकी खराबी के कारण पैदा हुआ, जो टर्मिनल पर विमान के मुख्य इंजन बंद होने पर केबिन की लाइटों, एयर कंडीशनिंग और कॉकपिट के उपकरणों को बिजली की आपूर्ति करती है। बिजली गुल होने के बाद, एयरलाइन तकनीशियनों की एक टीम ने तुरंत मरम्मत का काम शुरू किया और बिजली की आपूर्ति सफलतापूर्वक बहाल कर दी। लाइट और एयर कंडीशनिंग चालू होने पर यात्रियों ने आखिरकार राहत की सांस ली, जिसके बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन की FIR रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई से SC का इनकार, CJI ने बताई वजह