देश

Dalai Lama: तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को मिली Z कैटेगरी की CRPF कमांडो सिक्योरिटी

Dalai Lama Z category security: दलाई लामा को हिमाचल प्रदेश पुलिस सुरक्षा मुहैया करा रही थी और जब वह दिल्ली या किसी अन्य स्थान पर जाते थे तो स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाती थी।

Image

देश के सभी हिस्सों में दलाई लामा को सीआरपीएफ कमांडो की 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी

Dalai Lama Z category security: केंद्र ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को संभावित सुरक्षा खतरों के मद्देनजर 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की वीआईपी सुरक्षा शाखा को 89 वर्षीय आध्यात्मिक नेता की सुरक्षा का जिम्मा संभालने का निर्देश दिया है।

सूत्रों ने बताया कि देश के सभी हिस्सों में दलाई लामा को सीआरपीएफ कमांडो की 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा समीक्षा के बाद सरकार ने अब उन्हें यह सुरक्षा घेरा प्रदान किया है।

उन्होंने बताया कि दलाई लामा की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ के लगभग 30 कमांडो की एक टीम अलग-अलग पालियों में काम करेगी।सूत्रों ने बताया कि इसी तरह के एक कदम के तहत, गृह मंत्रालय ने मणिपुर में भाजपा नेता संबित पात्रा को 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

पुरी से सांसद पात्रा राज्य में पार्टी मामलों के प्रभारी हैं, जहां पिछले कई महीने से जातीय हिंसा का दौर जारी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article