देश

पाकिस्तान की हार पर इजराइल में जश्न! बोले राजदूत- हमास के आतंकियों को जीत समर्पित नहीं कर पाया पाक

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 14, 2023, 10:48 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज और उस मैच में शतक मारने वाले मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की जीत और शतक को गाजा के नाम किया था।

Image

पाकिस्तान की हार पर इजराइली राजदूत ने ली चुटकी (@NaorGilon)

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान, भारत से बुरी तरह से हार गया है। इस हार के बाद भारत में जितनी खुशी है, उतनी ही खुशी एक और मुल्क में है। उस मुल्क का नाम इजराइल है। दरअसल पाकिस्तान और इजराइल की दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन मैच में हार-जीत पर पहले ऐसी खुशी देखने को शायद ही मिली हो, लेकिन इस बार पाकिस्तान की करतूतों के कारण ही, इजराइल, पाक पर तंज कस रहा है।

रिजवान के पोस्ट से शुरू हुई कहानी

दरअसल श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद पाकिस्तानी बल्लेबाज और उस मैच में शतक मारने वाले मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की जीत और शतक को गाजा के नाम किया था। वही गाजा जहां से हमास, इजराइल पर हमला कर रहा है और बदले में इजराइल बमबारी कर रहा है। अब शनिवार को पाकिस्तान, भारत से भिड़ा, जहां उसे करारी हार मिली। इसी को लेकर इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने मोहम्मद रिजवान को लपेटे में ले लिया।

क्या बोले इजराइल के राजदूत

इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने एक्स पर एक पोस्ट करके पाकिस्तान पर तंज कसा है। नाओर ने इस पोस्ट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें एक शख्स हाथ में इजराइल-भारत की दोस्ती का पोस्टर लिए हुए है। इसी पोस्टर को शेयर करते हुए इजराइली राजदूत ने लिखा कि आज हमास को पाकिस्तान जीत समर्पित नहीं कर पाया। नाओर ने कहा-"हमें खुशी है कि CWC23 में INDvPAK मैच में भारत विजयी हुआ और पाकिस्तान अपनी जीत हमास के आतंकवादियों को समर्पित नहीं कर पाया। हम हमारे भारतीय मित्रों द्वारा मैच के दौरान पोस्टर दिखाकर कर इज़राइल के साथ अपनी एकजुटता दिखाने से हम बेहद भाव विभोर हैं।"

आज के मैच में क्या हुआ

इस चर्चित मुकाबले में भारत ने शनिवार को सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करके चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विश्व कप में जीत का रिकॉर्ड 8 -0 कर लिया। इस महा मुकाबले में बल्ला भी मेजबान टीम का चला और गेंदबाज भी । गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया और जवाब में बल्लेबाजों ने 30.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। विश्व कप में 1992 के बाद से भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार आठवीं जीत है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article