क्रिकेट

World Cup 2023 Points Table: भारत की नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के बाद ऐसा है विश्व कप की अंक तालिका का हाल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 12, 2023, 10:05 PM IST

World Cup 2023 Points Table (World Cup 2023 अंक तालिका, विश्व कप पॉइंट्स टेबल 2023): 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच भारत की मेजबानी में आयोजित होने वाले 13वें विश्व कप के में 10 टीमें भाग ले रही हैं। जानिए कैसा है अंक तालिका का हाल।

Image

आईसीसी विश्व कप 2023 अंक तालिका

श्रीलंकाWorld Cup 2023 Points Table (World Cup 2023 अंक तालिका): भारत की मेजबानी में 13वें आईसीसी विश्व कप का लीग मुकाबला आज यानी 12 नवंबर को खत्म हो गया। लीग के आखिरी मुकाबले में मेजबान भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रन से हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। टीम इंडिया 18 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर रही, जबकि नीदरलैंड्स की टीम 4 अंक के साथ सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर रही। इस बार टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश,अफगानिस्तान, इंग्लैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच सभी 10 टीमों के बीत राउंड रॉबिन के आधार पर कुल 45 लीग और 3 नॉकआउट सहित कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा।

World Cup 2023 Points Table (World Cup 2023 अंक तालिका)

दक्षिण अफ्रीका (Q)
क्रमांकटीममैचजीतहार टाईअंकनेट रन रेट
1भारत (Q)990018+2.456
2

972014+1.2613ऑस्ट्रेलिया (Q)

972014+0.8414न्यूजीलैंड(Q)954010+0.7435 पाकिस्तान94508-0.1056अफगानिस्तान94508-0.3367इंग्लैंड 93606-0.6618बांग्लादेश 92704-1.0879श्रीलंका 92704-1.41910नीदरलैंड्स 82704-1.825

विश्व कप 2023 में ऐसे मिले टीमों को अंक

टूर्नामेंट में मैच जीतने वाली टीम को 2 अंक मिले, वहीं हारने वाली टीम की झोली खाली रही। वर्ल्ड कप 2023 में इस बार चार टॉप टीमों में टीम इंडिया 18 प्वाइंट के साथ टॉप पर रही। दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम 14 अंक के साथ, तीसरे स्थान में 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया 14 अंक और चौथे स्थान पर 10 प्वांइट्स के साथ न्यूजीलैंड टीम रही। पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से और दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article