देश

राजकोट गेमिंग जोन अग्निकांड का CCTV वीडियो आया सामने, देखिए कैसे लगी आग; भागते नजर आए लोग

Rajkot Gaming Zone CCTV Video: पहली बार राजकोट स्थित TRP गेमिंग जोन के CCTV फुटेज सामने आये हैं। जिसमें दिख रहा है कि एक्सटेंशन एरिया में वेल्डिंग की वजह से ही आग लगी थी।

Rajkot Gaming Zone CCTV Video: राजकोट गेमिंग जोन में लगी आग का अब सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि आग, वेल्डिंग के दौरान लगी। लोग आग बुझाने के लिए भी दौड़ते दिखते हैं, कोशिश करते हैं, लेकिन पर्याप्त संसाधन के अभाव में आग भड़कती ही जाती है।

राजकोट गेमिंग जोन अग्निकांड का सीसीटीवी

पहली बार राजकोट स्थित TRP गेमिंग जोन के CCTV फुटेज सामने आये हैं। जिसमें दिख रहा है कि एक्सटेंशन एरिया में वेल्डिंग की वजह से ही आग लगी थी। वहां मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग भी किया गया था, लेकिन वो आग की तेज लपटों के आगे काम नहीं आया। साफ दिख रहा है कि यदि फायर फाइटिंग सिस्टम लगा होता तो आग को फैलने से रोका जा सकता था।

27 लोगों की मौत

बता दें कि गेमिंग जोन में कंस्ट्रक्शन का काम भी चल रहा था। शायद इसी के लिए वेल्डिंग की जा रही होगी, जहां से ये आग भड़कती दिख रही है। इस घटना में 27 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने इसका संचालन करने वाले एक व्यक्ति और एक प्रबंधक को गैर इरादतन हत्या के आरोप में रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि ‘गेम जोन’ के पास अग्नि संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) भी नहीं था। त्रासदी के एक दिन बाद रविवार को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ‘गेम जोन’ में अग्नि सुरक्षा उपकरण थे लेकिन आग पर काबू पाने के लिए की गई कार्रवाई पर्याप्त नहीं थी, जिससे शनिवार को त्रासदी हुई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!