देश

100 करोड़ रुपये के फर्जी GST क्लेम मामले में CBI का बड़ा एक्शन; बिहार-झारखंड के 7 ठिकानों पर की छापेमारी

Fake GST Claim Scam: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को करीब 100 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी क्लेम घोटाला मामले में बिहार-झारखंड के सात ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने इस छापेमारी में कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। बता दें कि फर्जी जीएसटी क्लेम घोटाला मामले में 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

Image

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (फाइल फोटो)

Fake GST Claim Scam: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शनिवार को करीब 100 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी क्लेम घोटाला मामले में बिहार-झारखंड के सात ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने इस छापेमारी में कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए हैं। बता दें कि फर्जी जीएसटी क्लेम घोटाला मामले में 30 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सीबीआई ने करीब 100 करोड़ रुपये के फर्जी जीएसटी क्लेम मामले में पटना के तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त, सीमा शुल्क समेत 30 लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में छापेमारी की। इन छापेमारियों में 100 ग्राम सोने की सात छड़ें, आपत्तिजनक दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

कहां-कहां हुई छापेमारी

सीबीआई ने पटना में दो, पूर्णिया में दो और जमशेदपुर, नालंदा और मुंगेर में एक-एक ठिकानों पर छापेमारी की। एफआईआर में दर्ज आरोपियों में पटना के सीमा शुल्क तत्कालीन अतिरिक्त आयुक्त रणविजय कुमार, सीमा शुल्क तत्कालीन अधीक्षक तरुण कुमार सिन्हा सहित अन्य शामिल हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article