देश

CBI ने भगोड़े उपवन पवन जैन को UAE से लाया वापस, इंटरपोल ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस

Upvan Pawan Jain: CBI ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इंटरपोल के जरिए दुबई से भगोड़े उपवन पवन जैन की वापसी सुनिश्चित की है। उस पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप हैं।

Image

भगोड़े उपवन पवन जैन को सीबीआई भारत लेकर आई वापस

Photo : ANI

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इंटरपोल के जरिए दुबई से भगोड़े उपवन पवन जैन की वापसी सुनिश्चित की है। यह आरोपी गुजरात पुलिस द्वारा वांछित था और 20 जून 2025 को UAE से भारत लाया गया। सीबीआई की इंटरनेशनल पुलिस कोऑपरेशन यूनिट (IPCU) ने अबू धाबी स्थित NCB के साथ मिलकर रेड नोटिस सब्जेक्ट उपवन पवन जैन को अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डिपोर्ट किया। बता दें, उपवन पवन जैन के खिलाफ गुजरात के सूरत जिले में मामला दर्ज है। उस पर धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप हैं।

मोइदीनब्बा उमर बेरी को भी CBI वापस लाई भारत

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने यूएई अधिकारियों और इंटरपोल के साथ समन्वय स्थापित करके हाई-प्रोफाइल नकली मुद्रा मामले के मुख्य आरोपी मोइदीनब्बा उमर बेरी की वापसी में सफलता प्राप्त की थी। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान में यह जानकारी दी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा वांछित बेरी शुक्रवार, 20 जून को संयुक्त अरब अमीरात से निर्वासित के रूप में मुंबई पहुंचा था। वह दुबई से उड़ान संख्या एआई-920 के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। सीबीआई की अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई (आईपीसीयू) ने अबू धाबी में राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो (एनसीबी) के साथ मिलकर काम करते हुए बेरी को यूएई में ट्रैक किया और उसकी लोकेशन पता की थी। इंटरपोल चैनलों के माध्यम से व्यापक समन्वय के बाद उसे पकड़ लिया गया और निर्वासित कर दिया गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article