देश

कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के विमान में आई तकनीकी खराबी, अभी नहीं जा पायेंगे स्वदेश

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 10, 2023, 10:07 PM IST

Canadian PM Justin Trudeau Plane: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो संडे को अपने वतन वापस नहीं लौट पाएंगे बताते हैं कि विमान में खराबी आने के उन्हें संडे की रात दिल्ली में रूकना पड़ेगा।

Image

कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो आज भारत से रवाना नहीं हो पाएंगे

जी20 बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो आज अपने देश वापस नहीं लौट पाएंगे, बताते हैं कि उनके विमान में खराबी आने के बाद उन्हें आज रात दिल्ली में रुकना पड़ेगा गौर हो कि ट्रूडो को आज रात यानी संडे की रात कनाडा के लिए रवाना होना था, लेकिन उड़ान भरने से पहले ही उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

इसके बाद कनाडा का पूरा प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में ही रुक गया है वह जी20 शिखर सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए भारत आए थे। संडे को रवाना होते हुए उनके विमान में टेक्निकल प्रॉब्‍लम आई। कनाडाई प्रतिनिधिमंडल तब तक भारत में रहेगा जब तक कि जमीन पर इंजीनियरिंग टीम समस्या को ठीक नहीं कर लेती।

इससे पहले जी20 शिखर सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन संडे को ट्रूडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की, इस बैठक में दोनों देशों ने नियम-कानून के पालन और विदेशी हस्तक्षेप के मुद्दे पर चर्चा की वहीं खालिस्तानी मुद्दे पर भी बातचीत हुई थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article