देश

दक्षिण बिहार को कोलकाता से जोड़ने वाली परियोजना को केंद्र की मिली मंजूरी; 3,169 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Railway Line Doubling Project: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3,169 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। बकौल वैष्णव, इस परियोजना की बदौलत दक्षिण बिहार की कोलकाता से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

Image

मोदी मंत्रिमंडल की बैठक (फाइल फोटो)

Railway Line Doubling Project: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3,169 करोड़ रुपये की लागत से भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट रेल लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई जिसमें कई अहम परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इन परियोजनाओं की जानकारी दी।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट ने बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भागलपुर-दुमका-रामपुरहाट सिंगल रेलवे लाइन सेक्शन (177 किलोमीटर) के दोहरीकरण को मंजूरी दी है, जिसकी कुल लागत 3,169 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में 3169 करोड़ रुपये का निवेश होगा। यह बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली एक अहम परियोजना भी है। अगर हम इस परियोजना को नक्शे में देखें तो यह बिहार से शुरू होकर रामपुरहाट में झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ती है।

इस परियोजना की बदौलत सफर होगा आसान

बकौल वैष्णव, इस परियोजना की बदौलत दक्षिण बिहार की कोलकाता से कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी चलने वाली ज्यादातर ट्रेनें भागलपुर से मालदा टाउन और रामपुरहाट होते हुए हावड़ा जाती हैं, लेकिन इस दोहरीकरण के बाद, कई ट्रेनें भागलपुर से दुमका और वहां से सीधे रामपुरहाट जा सकेंगी। कई पैसेंजर ट्रेनें, मेल एक्सप्रेस भी इससे होकर गुजर सकेंगे और वह देवघर तीर्थस्थल को भी जोड़ती है। एक तरह से दक्षिण बिहार को कोलकाता से जिस कनेक्टिविटी की जरूरत है, वह इस परियोजना से पूरी हो जाती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ