स्पेन के राजदूत बोले, हमारे लिए अच्छा मौका
स्पेन के दक्षिणी शहर सेविले में भारतीय वायुसेना को विमान सौंपे जाने के कुछ दिनों बाद यह सैन्य परिवहन विमान 20 सितंबर को वडोदरा में उतरा था। स्पेन के सेविले शहर में एयरबस का एक सुविधा केंद्र है। स्पेन के राजदूत ने कहा कि इस कार्यक्रम में स्पेन से पहला विमान (सी-295) आ रहा है और हम इस क्षण बहुत खुश हैं। हम इस कार्यक्रम के साथ घनिष्ठता से जुड़ चुके हैं और हमें लगता है कि इस विशिष्ट क्षेत्र (रक्षा उद्योग) में भारत के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार बनने का हमारे पास एक अच्छा मौका है। इसलिए यह एक अच्छा दिन है। टाटा, एयरबस, स्पेन और भारत के लिए भी यह एक अच्छा दिन है।
16 और विमान रवाना होंगे
उन्होंने कहा कि स्पेन से भारत के लिए 16 विमान रवाना होंगे। इस दौरान टीएएसएल बाकी बचे विमानों के उत्पादन के लिए तैयारी करेगा और उन्हें यहां तैयार करेगा। कार्यक्रम के तहत भारत में 40 विमान बनाए जाएंगे। रिडाओ ने कहा कि स्पेन और वहां की सरकार इस कार्यक्रम के साथ घनिष्ठता से जुड़ी हुई है, क्योंकि यह हमारे साझेदारों के साथ तकनीक साझा करने का एक अवसर भी है। उन्होंने कहा कि स्पेन के लिए इस विशिष्ट क्षेत्र में भारत का साझेदार बनना बेहद सम्मान की बात है। (भाषा इनपुट)
