उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप केस के आरोपी समाजवादी पार्टी नेता मोईद खान के मल्टी कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है, मोईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर एक्शन हुआ, प्रशासन की टीम सुबह 11 बजे के बाद बुलडोजर के साथ भदरसा स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंची। इसके बाद कॉम्प्लेक्स को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई।
बताते हैं कि इससे पहले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चलने वाले बैंक और अन्य प्रतिष्ठानों को खाली करवाया गया गौर हो कि इससे पहले यहां चल रही बैंक की वजह से बुलडोजर एक्शन में देरी हो रही थी।
इससे पहले मोईद खान की बेकरी को भी बुलडोजर से ढहा दिया गया था गौर हो कि अयोध्या पुलिस ने 30 जुलाई को भदरसा नगर में बेकरी की दुकान चलाने वाले मोईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को 12 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने बताया कि मुईद और राजू खान ने दो महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में मेडिकल जांच में पता चला कि पीड़िता गर्भवती है वहीं अयोध्या गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला कांस्टेबलों सहित तमाम पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
उधर कन्नौज दुष्कर्म के आरोपी नबाब सिंह यादव पर भी एक्शन की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक नवाब सिंह के करीबी के अवैध कोल्ड स्टोरेज निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।
