देश

बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी BSP,किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी

बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बसपा राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

Image

बिहार में इसी साल नवंबर में होंगे विधानसभा चुनाव। तस्वीर-PTI

Photo : PTI

Bihar Assembly Election : बहुजन समाज पार्टी ने इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा की है। बसपा ने पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। बसपा के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने गुरुवार को पूर्वी चंपारण के मुख्यालय मोतिहारी में कार्यकर्ताओं के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बसपा राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं

उन्होंने यह भी कहा कि न एनडीए और न ही महागठबंधन से कोई समझौता किया जाएगा। अनिल कुमार ने कहा कि जनता अब दोनों बड़े गठबंधनों से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा, "एनडीए और महागठबंधन दोनों ने जनता से सिर्फ झूठे वादे कर उन्हें ठगने का काम किया है। अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है और वह बदलाव बहुजन समाज पार्टी लेकर आएगी।"

बिहार में यात्रा शुरू करने जा रही बसपा

उन्होंने बताया कि बहुजन समाज पार्टी 10 सितंबर से एक राज्यव्यापी यात्रा शुरू करने जा रही है, जो कैमूर जिले से प्रारंभ होगी। यह यात्रा बिहार के जिलों में जाएगी और आम जनता से संवाद स्थापित करेगी। इस यात्रा का मकसद कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और जनता के बीच पार्टी की विचारधारा को पहुंचाना है।

अनिल कुमार ने कहा, "इसमें पार्टी के कई बड़े नेता शामिल होंगे और यह यात्रा 18 सितंबर को मोतिहारी भी पहुंचेगी।" बसपा प्रभारी ने कहा कि पार्टी मायावती की विचारधारा और महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलती है। अनिल कुमार ने कहा, "बसपा एक ऐसी पार्टी है जो किसी विशेष वर्ग की नहीं, बल्कि हर आम आदमी की आवाज है। हम सत्ता के लिए नहीं, समाज के अंतिम व्यक्ति की भलाई के लिए चुनाव लड़ते हैं। बसपा महापुरुषों की विचारधारा से चलने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी बिहार की जनता के साथ गठबंधन करेगी।"

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!