देश

आरोपों से घिरे बृजभूषण सिंह ने जारी किया नया बयान, इस खबर को बताया Fake

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 23, 2023, 02:40 PM IST

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष के तौर पर आरोपों से घिरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली खबरों को फेक बताया है।

Image

खुद पर लगे आरोपों के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे बृजभूषण सिंह

Photo : PTI

कुश्ती संघ (Wrestling) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण (Brij Bhushan Sharan Singh) ने खुद पर लगे आरोपों के खिलाफ एक नया बयान जारी किया है। सिंह ने कहा, 'मेरे या मुझसे सम्बद्ध किसी अधिकृत व्यक्ति द्वारा दिल्ली सरकार, धरना देने वाले पहलवानों और न्यूज़ चैनलों के विरुद्ध कोई याचिका प्रस्तुत नहीं की गई है मैंने किसी अधिवक्ता, लॉ एजेंसी या प्रतिनिधि को किसी न्यायालय में याचिका प्रस्तुत करने की अनुमति या अधिकार प्रदान नहीं किया है।'

जारी किया ये बयान

उन्होंने अपने बयान में कहा, 'मेरे दिल्ली आवास का पता दिखाकर विक्की के नाम से जो याचिका प्रस्तुत करने की खबर न्यूज़ चैनल पर दिखाई जा रही है उस खबर का मै खंडन करता हूँ। मैने किसी अधिवक्ता,लॉ एजेंसी और प्रतिनिधि को किसी न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की अनुमति या अधिकार प्रदान नहीं किया है। कृपया मीडिया के साथी अपुष्ट और अप्रमाणिक खबरे बैगर मुझसे पुष्ट किये प्रसारित न करने का कष्ट करे।' इससे पहले कहा जा रहा था कि बृजभूषण सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट (High Court) का रुख करते हुए याचिका दायर की है और दावा किया गया था कि उन्हंने इस्तीफा देने के लिए जबरन वसूली के तहत कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग करने के लिए विनेश फोगट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

समर्थकों से अनुरोध

इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से गैरवाजिब टिप्पणियों से दूर रहने का 'अनुरोध' किया था। सिंह ने अपने हैंडल से किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा 'अनुरोध, सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक स्लोगन, ग्राफ़िक्स, हैशटैग की जानकारी मिली है। ऐसा कुछ भी जिससे किसी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, सम्प्रदाय या जाति-धर्म की गरिमा को नुकसान पहुंचे, उसके प्रति मेरी असहमति है। मैं ऐसे पोस्ट और ट्रेंड्स का खंडन करता हूं। मैं दल से बड़ा नहीं हूं, मेरा समर्पण मेरी निष्ठा प्रामाणिक है। मेरे शुभचिन्तक और समर्थक कृपया ऐसे पोस्ट से दूर रहें, लाइक तो क्या कुछ कमेंट भी न करें।'

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

किशोर जोशी
किशोर जोशी author

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?

वांगचुक की बिगड़ती सेहत, राहुल की दूरी और मोदी सरकार की बेरुखी; कैसा चल रहा है जंतर-मंतर पर आंदोलन, क्या फंस गई 'कॉकरोच' पार्टी?

देहरादून: परेड ग्राउंड में राहुल का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेसी नाराज, देर रात तक दिया धरना, अब बन्नू स्कूल में होगी रैली

देहरादून: परेड ग्राउंड में राहुल का कार्यक्रम रद्द होने से कांग्रेसी नाराज, देर रात तक दिया धरना, अब बन्नू स्कूल में होगी रैली

भारत-नेपाल सीमा पर US नागरिक गिरफ्तार: पास से मिला चीनी पासपोर्ट, धार्मिक किताबें और AI डिवाइस, केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट

भारत-नेपाल सीमा पर US नागरिक गिरफ्तार: पास से मिला चीनी पासपोर्ट, धार्मिक किताबें और AI डिवाइस, केंद्रीय एजेंसियां अलर्ट

दतिया: दिलचस्प हुआ उपचुनाव, कांग्रेस नेता नायक के घर पहुंचे BJP नेता, देर रात मंत्री ने भी की मुलाकात, अटकलें तेज

दतिया: दिलचस्प हुआ उपचुनाव, कांग्रेस नेता नायक के घर पहुंचे BJP नेता, देर रात मंत्री ने भी की मुलाकात, अटकलें तेज

कहीं रेड अलर्ट तो कहीं रूठा मॉनसून! पूर्वोत्तर-दक्षिण भारत में बारिश का कहर; भूस्खलन-बाढ़ से तबाही; IMD की बड़ी चेतावनी

कहीं रेड अलर्ट तो कहीं रूठा मॉनसून! पूर्वोत्तर-दक्षिण भारत में बारिश का कहर; भूस्खलन-बाढ़ से तबाही; IMD की बड़ी चेतावनी