देश

Pregnancy Terminate: कोर्ट ने अनमैरिड महिला को 21 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की अनुमति दी

Pregnancy Terminate:अदालत का यह फैसला उस समय आया जब 21 सप्ताह की गर्भवती महिला ने वित्तीय और व्यक्तिगत कारणों से गर्भ समाप्त करने की मांग की।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Pregnancy Terminate: बम्बई उच्च न्यायालय ने 23-वर्षीय अविवाहित महिला को 20 सप्ताह से अधिक के गर्भ को समाप्त करने की अनुमति दे दी है और कहा है कि विवाहित महिलाओं को इस तरह की अनुमति पर प्रतिबंध लगाने का मतलब होगा- कानून की संकीर्ण व्याख्या करना।एक खंडपीठ ने कहा कि इस तरह की संकीर्ण व्याख्या कानूनी प्रावधान को अविवाहित महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बना देगी और इस प्रकार संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन करेगी।

न्यायमूर्ति सारंग कोटवाल और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ ने अविवाहित महिला की याचिका का महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस आधार पर विरोध किये जाने पर सात अक्टूबर को आपत्ति जताई कि याचिकाकर्ता उन महिलाओं की निर्दिष्ट श्रेणी में नहीं आती है, जो 20 सप्ताह से अधिक समाप्त करने के लिए मजबूर कर सकती है।

'गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम' (एमटीपीए) नियमावली के नियम 3-बी के तहत, केवल कुछ श्रेणियों की महिलाओं को 24 सप्ताह तक गर्भपात कराने की अनुमति है। इन श्रेणियों में यौन उत्पीड़न पीड़िता, नाबालिग, विधवा या तलाकशुदा, शारीरिक या मानसिक रूप से दिव्यांग महिलाएं और भ्रूण संबंधी असामान्यताएं शामिल हैं।

महिला की याचिका में कहा गया है कि उसका गर्भ सहमति से बने यौन संबंध से हुआ है और उसके पास बच्चे का भरण-पोषण करने के लिए वित्तीय साधन नहीं हैं।सितंबर 2024 में महिला 21 सप्ताह की गर्भवती थी और राज्य-संचालित जेजे अस्पताल ने उसे गर्भपात के लिए अदालत की मंजूरी लेने की सलाह दी, क्योंकि यह 20 सप्ताह की सीमा पार कर चुका था।एमटीपीए के प्रावधानों के तहत 20 सप्ताह की गर्भ अवधि से परे की गर्भावस्था को अदालत की मंजूरी के बाद ही समाप्त किया जा सकता है। अदालत ने महिला को गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए एक चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरने की अनुमति दी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article