देश

रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी, वित्त मंत्री और RBI गवर्नर के इस्तीफे की मांग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2023, 05:19 PM IST

RBI Office Blast Threat: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के साथ मुंबई के कई बैंकों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी देने वाले ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के इस्तीफे की मांग की है।

Image

रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी

Photo : BCCL

RBI Office Blast Threat: मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद ही मुंबई में एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के लिए भी ऐसी ही धमकी जारी की गई है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से दी गई है। धमकी भरे मेल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के इस्तीफे की मांग की गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा मेल मंगलवार सुबह 10:50 मिनट पर मिला। इसमें कहा गया कि अगर डेढ़ बजे तक मांगे नहीं मानी गईं तो एक-एक कर 11 स्थानों पर बम से ब्लास्ट किया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सभी लोकेशन्स की जांच की है, लेकिन वहां पर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।

ये है मेल-

Bomb Threat to Reserve Bank of India

Bomb Threat to Reserve Bank of India

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article