देश

Atiq Ahmed Lawyer: अतीक अहमद के वकील के घर के पास फेंका गया बम, धुआं-धुआं हुआ इलाका

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 18, 2023, 05:07 PM IST

Atiq Ahmed Lawyer: अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या शनिवार रात कर दी गई थी। अतीक की हत्या उस समय की गई थी, जब पुलिस उसके भाई अशरफ के साथ मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी। जहां पत्रकार बनकर पहुंचे हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी, जिसमें अतीक और उसके भाई की मौत हो गई।

Atiq Ahmed Lawyer: अतीक अहमद के वकील के घर के पास देशी बम से हमला हुआ है। प्रयागराज की कटरा गोबर गली में यह बम ब्लास्ट हुआ है। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर अभी नहीं है।

दहशत का था इरादा

वकील की पहचान दयाशंकर के रूप में हुई है। बम इलाके में दहशत फैलाने के इरादे से फेंका गया था। हालांकि, हमले में कोई घायल नहीं हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कर्नलगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि बम किसने फेंका और उसका मकसद क्या था। हालांकि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि यह हमला दहशत फैलाने के लिए किया गया था।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने बताया कि कटरा इलाके में दोपहर करीब ढाई बजे हुए विस्फोट में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है। करनालगंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ राम मोहन राय ने दावा किया कि अतीक के वकील दयाशंकर मिश्रा निशाने पर नहीं थे और यह घटना दो युवकों के बीच की निजी दुश्मनी का नतीजा थी। हालांकि, वकील ने दावा किया कि यह "भय और आतंक पैदा करने" का प्रयास था।

वकील ने क्या कहा

वकील ने इस मामले पर कहा-"मैं अदालत में था जब मेरे बेटे ने मुझे बताया कि बम फेंके गए हैं। मैं घर भागा आया। ... मुझे लगता है कि यह मुझे डराने के लिए किया गया है, आतंक पैदा करने के लिए। यह एक बड़ी साजिश है... मेरी बेटी और स्थानीय लोगों ने देखा कि इसमें एक व्यक्ति शामिल था और तीन बम फेंके गए।"

पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मारा जा चुका है अतीक

अतीक अहमद और उसके भाई की हत्या शनिवार रात कर दी गई थी। अतीक की हत्या उस समय की गई थी, जब पुलिस उसके भाई अशरफ के साथ मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी। जहां पत्रकार बनकर पहुंचे हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी, जिसमें अतीक और उसके भाई की मौत हो गई।

किसने की हत्या

अतीक अहमद की हत्या लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य, और सनी नाम के लड़कों ने किया है। ये लोग पत्रकार बनकर आए थे और अतीक और उसके भाई पर गोलियों की बौछार कर दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई थी। इन तीनों को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

किस जेल में आरोपी

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पहले प्रयागराज में ही रखा गया था। बाद में प्रयागराज से प्रतापगढ़ जिला कारागार में उन्हें भेज दिया गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट