देश

बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी व्यक्ति को उतारा मौत के घाट; इलाके में भारी बवाल

Baruipur Rape Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके में एक दिन पहले लापता हुई 11 साल की लड़की का शव रविवार को बरामद कर लिया गया।

Image

बारुईपुर में बवाल के बाद सुरक्षाकर्मी तैनात

Baruipur Rape Case: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर इलाके में एक दिन पहले लापता हुई 11 साल की लड़की का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। इसके बाद भीड़ ने बलात्कार और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आज सुबह सूर्यपुर हाट इलाके में एक लड़की का शव बोरी में भरा पाया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया और बारुईपुर-जयनगर सड़क को जाम कर दिया। भीड़ ने टायर जलाए और कुछ पुलिस गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

गुस्साई भीड़ ने की आरोपी की पीट-पीटकर हत्या

प्रेसिडेंसी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कांकर प्रसाद बरुई ने बताया कि एक लड़की की मौत में शामिल होने के आरोप में गुस्साई भीड़ ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

CM सुवेंदु ने पीड़ित परिवार से की बात

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मृत लड़की के पिता से फोन पर बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कानून के मुताबिक सजा दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि लड़की की मौत के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रदर्शनकारियों से सड़क जाम हटाने की अपील करते हुए पुलिस महानिरीक्षक बरुई ने कहा कि अपराध से जुड़े सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा और मुकदमे के बाद उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मुझे फोन किया और कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सजा दी जाएगी।''

पीड़ित परिवार से मिलेंगे सुवेंदु अधिकारी

बरुई ने कहा कि वह मंगलवार को मृत लड़की के माता-पिता से मिलेंगे और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा देंगे। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाने दिया और सड़क जाम हटा दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लड़की शनिवार दोपहर दोस्त के जन्मदिन के लिए उपहार खरीदने घर से निकली थी और उसके बाद लापता हो गई। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया कि चार लोग उसे जबरन अपने साथ ले गए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article