देश

गुजरात में सातवीं बार सरकार बनाएगी बीजेपी, पीएम मोदी के दौरे से पहले बोले विजय रूपाणी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:42 PM IST

Vijay Rupani: पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि हमें विश्वास है कि बीजेपी सातवीं बार गुजरात में सरकार बनाएगी और हमारी पार्टी इस कार्यकाल में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करेगी। वहीं राज्य में तथाकथित आम आदमी पार्टी की लहर के बारे में बात करते हुए कहा कि गुजरात में आप की जमीन पर कोई मान्यता नहीं है और लोगों को इनके वादों पर कोई भरोसा नहीं है।

Image

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. पीएम मोदी के गुजरात दौरे से पहले बोले विजय रूपाणी
  2. गुजरात में सातवीं बार सरकार बनाएगी बीजेपी- विजय रूपाणी
  3. कांग्रेस में कोई नेतृत्व नहीं- विजय रूपाणी

Vijay Rupani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के गुजरात दौरे (Gujarat Visit) से एक दिन पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों में अपनी जीत के प्रति आश्वस्त है और कहा कि पार्टी सातवीं बार राज्य में अपनी सरकार बनाएगी। गुजरात में इस साल दिसंबर में चुनाव होने हैं।

गुजरात में सातवीं बार सरकार बनाएगी बीजेपी- विजय रूपाणी

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि हमें विश्वास है कि बीजेपी (BJP) सातवीं बार गुजरात में सरकार बनाएगी और हमारी पार्टी इस कार्यकाल में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करेगी। वहीं राज्य में तथाकथित आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की लहर के बारे में बात करते हुए कहा कि गुजरात में आप की जमीन पर कोई मान्यता नहीं है और लोगों को इनके वादों पर कोई भरोसा नहीं है।

कांग्रेस में कोई नेतृत्व नहीं- विजय रूपाणी

वहीं रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस में कोई नेतृत्व नहीं है और लोगों को उन पर भी भरोसा नहीं है। साथ ही कहा कि गुजरात पिछले दो दशकों से मोदी लहर से पहले भी बीजेपी का गढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी चार से अधिक बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं।

इस बीच पीएम मोदी रविवार से गुजरात की तीन दिन की यात्रा शुरू करेंगे और राज्य में 14,500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी रविवार को मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ ही दो मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। सोमवार को वह भरूच के अमोद, अहमदाबाद और जामनगर में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। अहमदाबाद में कुछ अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर की यात्रा करेंगे।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article