देश

Amit Shah Visit: गृह मंत्री अमित शाह अक्तूबर में करेंगे कई प्रमुख राज्यों का दौरा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 10:52 PM IST

Home Minister visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ शुक्रवार से असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे।

Image

गृह मंत्री अमित शाह महत्वपूर्ण सरकारी और पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

अमित कुमार की रिपोर्ट-

Home Minister Amit Shah visit: गृह मंत्री अमित शाह महत्वपूर्ण सरकारी और पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, 7 से 9 अक्टूबर उत्तर पूर्व के दौरे पर रहेंगे। अमित शाह 7 अक्टूबर को सिक्किम जाएँगे वहां वो डेरी कांफ़्रेंस में हिस्सा लेंगे साथ ही बीजेपी के कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे। वहीं 8 अक्टूबर को गुवाहाटी में बीजेपी के नए दफ्तर का उद्घाटन अध्यक्ष जे आई नड्डा भी रहेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि यहां दोनों नेता पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। दोनों नेता शुक्रवार की शाम को गुवाहाटी पहुंचेंगे। नड्डा कुछ बैठकों में भाग लेने के बाद शनिवार की शाम को वहां से रवाना होंगे, जबकि शाह कई आधिकारिक कार्यक्रमों के बाद रविवार की शाम को राज्य से रवाना होंगे।

पूर्वोत्तर राज्यों के सुरक्षा समीक्षा बैठक सभी डीजीपी मौजूद रहेंगे, ज़ब्त किए गए नशीले पदार्थ जलाएं जाएँगे वहीं अमित शाह 9 अक्तूबर को कामाख्या मंदिर में दर्शन करेंगे और पूर्वोत्तर परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जिसमे सभी सीएम मौजूद रहेंगे।इसके बाद असम के डेरागांव में राज्य भर के एसपी के सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

11 अक्टूबर को बिहार के सिताबदियारा जाएँगे, जेपी की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे जेडीयू से रिश्ता टूटने के बाद बिहार का दूसरा दौरा है, दोपहर में काशी आकर बीजेपी जनसंघ के सौ पूर्व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलेंगे वहीं 16 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के ग्वालियर का दौरा करेंगे।

18 अक्टूबर को चुनावी राज्य हिमाचल का दौरा करेंगे, 2 दिन के लिए इसी महीने गुजरात भी जाएँगे, 29 अक्टूबर को पंजाब की यात्रा पर रहेंगे शाह महीने के अंत केरल की यात्रा भी करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article