देश

गुजरात गौरव यात्रा में BJP ने झोंकी ताकत! जानिए क्या है 182 सीटों के लिए भाजपा का प्लान

  • Agency by: टाइम्स नाउ ब्यूरो
  • Updated Oct 16, 2022, 01:53 PM IST

Gujarat Elections 2022: बीजेपी का मानना है कि वो हर चुनाव, चाहे वो बड़ा हो या छोटा पूरी गंभीरता से लड़ती है। लेकिन इस बार गुजरात का चुनावी समर कई मायनों में अलग है। अब देखना ये है कि क्या इस बार भी गुजरात की जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद देगी या किसी और की किस्मत इस बार चमकने वाली है।

Image

गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने शुरू की युद्ध स्तर की तैयारियां

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने शुरू की युद्ध स्तर की तैयारियां
  2. 182 सीटों पर निकालेगी गुजरात गौरव यात्री, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर राज्य पदाधिकारियों तक को मिली जिम्मेदारी
  3. बीजेपी को कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी से भी मिल रही है चुनौती

Gujarat Assembly Elections 2022: हिमाचल चुनाव (Himachal Pradesh) की घोषणा हो चुकी है। और इसके 40 दिन के अंतर से गुजरात (Gujarat) का चुनाव होगा। बहुत जल्द चुनाव आयोग (Election Commission) इसकी भी घोषणा करेगा। लेकिन गुजरात BJP के लिए बहुत अहम है और यही वहज है कि पार्टी ने अपनी पूरी ताकत इसमें झोंक दी है। 12 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने गुजरात गौरव यात्रा का शुभारंभ किया और 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इसका समापन एक विशाल रैली को सम्बोधित कर करेंगे।

गुजरात का गौरव बताएगी ये यात्रा

पिछले 27 साल से गुजरात की सत्ता पर भारतीय जनता पार्टी काबिज है। बीजेपी की अभी तक की सरकारों ने जो भी काम किए हैं उसका गुणगान गाती, जन जन तक जागरूकता फैलाती गुजरात गौरव यात्रा का शुभारंभ 12 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। यह गौरव यात्रा गुजरात की 182 विधानसभा सीटों से होकर निकलेगी और इस यात्रा से जन-जन को जोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी गई डयूटी

गुजरात फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लगभग सभी केंद्रीय मंत्रियों, देश भर से संगठन के पदाधिकारियों और कई राज्यों के मंत्रियों को भी गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होने का निर्देश दिया है। यात्रा में
  • 12 अक्टूबर को राव दानवे साहेब पाटिल और प्रह्लाद पटेल
  • 13 अक्टूबर को धर्मेन्द्र प्रधान
  • 14 अक्टूबर को पुरुषोत्तम रूपाला
  • 15 अक्टूबर को मनसुख भाई माडविया
  • 16 अक्टूबर को संजीव बालियान
  • 17 अक्टूबर को हरदीप सिंह पुरी
  • 18 अक्टूबर को प्रह्लाद जोशी
  • 19 अक्टूबर को सर्वानंद सोनेवाल
  • 20 अक्टूबर को राव इंद्रजीत सिंह गुजरात गौरव यात्रा में शामिल होंगे। संगठन से 3 महासचिवों
  • विनोद तावडे वडोदरा में 15 और 16 अक्टूबर
  • तरूण चुघ जामनगर में 13 अक्टूबर और
  • सी टी रवि को आनंद में 17 से 19 अक्टूबर तक यात्रा में शामिल होंगे।

इन राज्यों के पदाधिकारी भी मैदान में

कई राज्यों के पदाधिकारियों को भी लगया गया। राज्यों की यदि बात करें तो उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान और बिहार से लगभग 14 मंत्रियों और पदाधिकारियों को यात्रा में लगाया गया है। इनमें उत्तर प्रदेश से डी के लक्ष्मण को पोरबंदर द्वारका, देव को कच्छ में, दयाशंकर सिंह को राजकोट, जेपीएस राठौर को महिसागर में। विजय पल सिंह तोमर सोमनाथ में और लक्ष्मीकान्त वाजपेई को जूनागढ़ में लगाया गया है। मध्य प्रदेश से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को बनासकांठा में, अरविंद भदौरिया को भरूच में, इंद्र सिंह परमार को खेड़ा में और वीरेन्द्र पटेल को दहोद में लगाया गया है। वहीं राजस्थान की बात करें तो यहां से 2 नेताओं को सी पी जोशी को मोरबी में और कैलाश चौधरी को कमान सौंपी गई है। बिहार से भी दो पदाधिकारियों संजीव चौरसिया को बलसाड और डांग में नितिन नवीन को सूरत में लगाया गया है।

गुजरात में आप से सीधी टक्कर

गुजरात में अब तक बीजेपी की सीधी टक्कर कांग्रेस से हुआ करती थी। लेकिन इस बार मुकाबला आम आदमी पार्टी से है। आम आदमी पार्टी पिछले दो ढाई सालों से गुजरात में लगातार अपने संगठन को मजबूत कर रही है कैडर को मजबूत कर रही है और इस बात से कहीं ना कहीं बीजेपी के अंदर भी खलबली है इसलिए इस गुजरात गौरव यात्रा का महत्व और भी बढ़ जाता है। और यही वजह है कि बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
हिमांशु तिवारी
हिमांशु तिवारीauthor

हिमांशु तिवारी एक पत्रकार हैं जिन्हें प्रिंट से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक का 16 साल का अनुभव है। मैंने अपना करियर क्राइम रिपोर्टर के रूप में शुरू किया था लेकिन बाद में पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में शिफ्ट हो गया। पिछले 12 से अधिक वर्षों से बीजेपी, आरएसएस को कवर कर रहे हैं, कुछ आम चुनावों और कई विधानसभा चुनावों की सटीक रिपोर्टिंग भी की है। "सारी दुनिया एक मंच है" और इसलिए रंगमंच और नाटक लिखने में गहरी रुचि है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश