देश

BJP Gujarat Candidate List 2022: भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी, 6 सीटों पर इन नेताओं को मिला मौका

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 12, 2022, 09:22 PM IST

BJP Gujarat Candidate List 2022: इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) 160 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अब छह और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बीजेपी ने कर दी है। इसके बाद बाकी बचे हुए सीटों पर भी उम्मीदवारों को लेकर बीजेपी जल्द ही फैसला कर सकती है।

Image

बीजेपी ने गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

Photo : BCCL

BJP Gujarat Candidate List 2022: बीजेपी ने गुजरात चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में छह सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं।

बीजेपी ने धोराजी से महेंद्रभाई पाडलिया, खंभालिया से मूलुभाई बेरा, डेडियापाड़ा (एसटी) से हितेश देवजी वसावा और चोर्यासी से संदीप देसाई को टिकट दिया है। भाजपा ने जिन दो महिलाओं को मैदान में उतारा है, उनमें कुतियाना से ढेलिबेन मालदेभाई ओडेदारा और भावनगर पूर्व से सेजल राजीव कुमार पंड्या के नाम शामिल हैं।

चुनाव क्षेत्रउम्मीदवार के नाम
धोराजी महेंद्रभाई पाडलिया
खंभालिया मूलुभाई बेरा
डेडियापाड़ा (एसटी)हितेश देवजी वसावा
चोर्यासीसंदीप देसाई
कुतियानाढेलिबेन मालदेभाई ओडेदारा
भावनगर पूर्व सेजल राजीव कुमार पंड्या
इससे पहले गुरुवार को, बीजेपी ने 182 निर्वाचन क्षेत्रों में से 160 सीटों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की थी। जिसमें 14 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस लिस्ट में रविंद्र जडेजा की पत्नी का नाम भी शामिल था। उन्हें जामनगर नॉर्थ से बीजेपी ने टिकट दिया है।

बता दें कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण के लिए 1 और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोट डाले जाने हैं। वहीं 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए मतदान होगा।

इस चुनाव में बीजेपी के सामने कांग्रेस और आप है। पीएम मोदी के गढ़ में बीजेपी के सामने जहां सत्ता बचाए रखने की चुनौती है, वहीं कांग्रेस और आप बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के दावे कर रहे हैं। पहले जहां मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच लग रहा था, वहां अब AAP के आ जाने से मुकाबला त्रिकोणीय दिख रहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ