देश

बीजेपी ने हिमाचल चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 40 नेता शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 07:04 AM IST

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त बीजेपी ने इससे पहले राज्य में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. हिमाचल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
  2. लिस्ट में पीएम मोदी समेत बीजेपी के 40 नेता शामिल
  3. हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी वोटिंग

Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत बीजेपी (BJP) के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। लिस्ट में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम शामिल हैं।

हिमाचल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त बीजेपी ने इससे पहले राज्य में उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

पार्टी ने डेहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविंदर सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बरसर से माया शर्मा, हरोली से रामकुमार और रामपुर (SC) से कौल नेगी हैं। ठाकुर मंडी जिले के सिराज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इस हफ्ते की शुरुआत में हुई बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया था, जिसमें पीएम मोदी, पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा, अमित शाह और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में राज्य में सीटों पर चर्चा की गई थी।

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को होगी वोटिंग

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी में टिकटों के बंटवारे को लेकर असंतोष पैदा हो गया है और भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बीजेपी ने इस बार अपने चार मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा विधायक हीरा लाल (करसोग), जवाहर ठाकुर (दरंग) और कर्नल इंदर सिंह (सरकाघाट) को टिकट नहीं दिया गया है। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। 68 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी 2023 को समाप्त होने वाला है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश