देश

Himachal Election: बुजुर्गों को बीजेपी की 'ना'! 75+ का पत्ता कटा, परिवार में सिर्फ एक को टिकट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 22, 2022, 02:17 AM IST

Himachal Election: भाजपा ने हिमाचल चुनाव के लिए पांच डॉक्टर और एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को भी टिकट दिया है। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज को भरमौर से टिकट दिया गया है। सोलन और भोरंज से दो एलोपैथिक डॉक्टर राजेश कश्यप और अनिल धीमान को मैदान में उतारा गया है।

Image

हिमाचल चुनाव में बीजेपी ने इस फॉर्मुले पर बांटे टिकट

Photo : PTI

भाजपा ने हिमाचल चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम हैं तो कुछ ऐसे नेताओं को टिकट नहीं दिया है, जिनके इर्द-गिर्द हिमाचल की राजनीति चलती रही है। कहा जा रहा है कि बीजेपी ने अपने फिक्स फॉर्मूले के तहत ही चुनावों में टिकट का बंटवारा किया है।

75 पार वाले नेताओं को टिकट नहीं

बीजेपी ने इस चुनाव में अपने बुजुर्ग नेताओं को साइडलाइन कर दिया है। अनुराग ठाकुर के पिता प्रेम कुमार धूमल, ससुर गुलाब सिंह और शांता कुमार समेत कई नेताओं को इस बार टिकट नहीं मिला है। ये सभी 75 प्लस के हो चुके हैं। प्रेम कुमार धूमल और गुलाब सिंह को पिछली बार के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि जिन बुजुर्ग नेताओं का टिकट काटा गया है, उनमें से कुछ की जगह उनके परिवार के दूसरे सदस्यों को टिकट दी गई है।

परिवार में सिर्फ एक को टिकट

इसके अलावा बीजेपी ने परिवारवाद को ना कहते हुए, एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट दिया है। जिन बड़े नेताओं को बीजेपी ने इस चुनाव में नहीं उतारा है, उनमें से कुछ के परिवार वालों को टिकट मिल गई है। भाजपा ने जयराम सरकार के सीनियर मिनिस्टर महेंद्र सिंह ठाकुर की जगह उनके बेटे राजन ठाकुर को टिकट दिया है।

कार्यकर्ताओं से सलाह

इस बार भाजपा ने कार्यकर्ताओं से सलाह के बाद ही टिकट का आवंटन किया है। टिकट आवंटन से पहले बीजेपी ने कार्यकर्ताओं से हर सीट की राय ली गई थी, जिसके बाद भारी फेरबदल होने के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है।

किसे मिला टिकट, किसका पत्ता कटा

बीजेपी ने इस बार के चुनाव में 11 वर्तमान विधायकों का टिकट काट दिया है, जिसमें से एक मंत्री भी हैं। साथ ही दो मंत्रियों सुरेश भारद्वाज और राकेश पठानि की सीट बदल दी गई है। 19 नए चेहरों पर भाजपा ने दांव लगाया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article