देश

MP: उमा भारती बनेंगी शिवराज सिंह के लिए नई मुश्किल? शुरू कर रही हैं शराबबंदी अभियान, घर का कर देंगी त्याग!

  • Agency by: टाइम्स नाउ डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2022, 10:37 PM IST

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि वह राज्य की अगली शराब नीति पर ध्यान देंगी, जिसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आश्वासन दिया है। उमा भारती ने शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, पूजा स्थलों के पास शराब की दुकानों को तत्काल बंद करने की मांग की है।

Image

घर का त्याग कर देंगी उमा भारती (फोटो- फेसबुक)

KEY HIGHLIGHTS
  • कई महीनों से मध्यप्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं उमा भारती
  • शराब को लेकर उमा भारती लगातार चला रही हैं अभियान
  • शिवराज सिंह चौहान की नई चुनौती बन सकती हैं उमा भारती

मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान को एक बार फिर से उमा भारती से चुनौती मिलती दिख रही है। हालांकि सार्वजनिक तौर पर दोनों एक दूसरे से मधुर संबंध का दावा करते रहे हैं, लेकिन उमा भारती जिस तरह से राज्य में शराब के खिलाफ अभियान चला रही हैं, उससे परेशानी में शिवराज सिंह चौहान की सरकार की घिर रही है।

अब उमा भारती ने एक अलग ही ऐलान कर दिया है। उमा भारती ने ऐलान कर दिया है कि जबतक शराबबंदी को लेकर सही कानून नहीं आ जाता वो 7 नवंबर से घर या किसी भी इमारत के अंदर रहना बंद कर देंगी। वो झोपड़ी में रहेंगी।

उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा- "सात नवंबर से तब तक मैं घर और आवास में नहीं रहूंगी, जब तक कि मैं यह नहीं देख लूंगी कि लोग अब शराब के आतंक से मुक्त हो गये हैं और महिलाएं घर में सुख से रह रही हैं, मोहल्लों में आराम से घूम सकती हैं, लड़कियां कॉलेज जा सकती हैं, पूजा करने के लिए मंदिर में जा सकती हैं, नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में जा सकते हैं, प्रार्थना करने के लिए गिरजाघर में जा सकते हैं और स्कूल व अस्पताल के पास और मजदूरों की बस्तियों के पास शराब की दुकानें नहीं हों।"

उन्होंने कहा कि 7 नवंबर देव दीपावली का दिन है, जब भगवान कार्तिक स्वामी ने राक्षसों पर विजय प्राप्त की थी। उमा भारती ने कहा- "नशा राक्षसी चरित्र का भी प्रतीक है जिस पर विजय प्राप्त करने की आवश्यकता है। मैं अपने अभियान की शुरुआत अमरकंटक से करूंगी, जहां कार्तिक स्वामी ने देव दीपावली के दिन विश्राम किया था।"

एजेंसी इनपुट के साथ

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश