निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है यह BJP नेता सुशील कुमार मिश्रा ने केस दर्ज कराया है। BNS की गंभीर धाराओं में प्रयागराज में केस दर्ज किया गया है। राजेश रंजन उर्फ उर्फ पप्पू यादव के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या 10 योगेश जैन ने आपराधिक मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया हैं।
BNS की धारा 318 (4)/338/196/298/299/356 के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीजेएम कोर्ट ने दिनांक 11 अगस्त 2026 को सांसद पप्पू यादव को पेश होने का आदेश दिया है।
पप्पू यादव ने साधु संतों का छद्म भेष धारण करके चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया
सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने संसद परिसर में साधु संतों का छद्म भेष धारण करके चंदा चोरी को लेकर प्रदर्शन किया था, सनातन धर्म के साथ ही साधु संतों और हिन्दुओं को अपमानित करने का आरोप है। संसद भवन के सामने साधु के पहनावे और भेष-भूषा में चंदा चोरी करने का झूठा दिखावा किया था।
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: अमित शाह संसद से गायब क्यों?- संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, राम मंदिर चंदा चोरी पर सरकार से मांगा जवाब
बीजेपी के विधि विभाग के प्रदेश सह संयोजक ने यह मुकदमा दर्ज कराया
अधिवक्ता व बीजेपी के विधि विभाग के प्रदेश सह संयोजक सुशील कुमार मिश्रा ने यह मुकदमा दर्ज कराया है, बीजेपी नेता सुशील कुमार मिश्रा ने आरोप लगाया कि 'अयोध्या के भगवान श्रीराम के मंदिर से कुछ अधम एवं नीच प्रवृत्त के लोगों ने भगवान के चढ़ावे से दान की धनराशि को चोरी करने का घृणित एवं अक्षम अपराध किया था, चढ़ावा चोरी का जिनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ और वे जेल की सलाखों में बंद है। उस घटना को कूटरचित एवं जालसाजी तरीके से परिवर्तित करते हुए विपक्षी हिस्ट्रीशीटर सांसद जिसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास रंगदारी जबरन वसूली धोखाधड़ी समेत गंभीर अपराधों के 41 मुकदमे दर्ज हैं, पप्पू यादव पूर्णिया के सांसद है, जिसने देश के लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन के सामने हिन्दू एवं हिन्दू धर्म को नीचा दिखाने एवं अपमानित करने, हिन्दुओं की मर्यादा एवं अस्मिता को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है, बदनीयती से हिन्दू धर्म के साधु संतों एवं पुजारियों की भेषभूषा पहनकर गले में अभद्र तख्ती चस्पा करके मंदिर के दान पात्रों में चढ़ाए जाने वाले नकली दानपात्र रखकर चंदा चोरी करने एवं सन्त महात्माओं तथा पुजारियों को चोर एवं डाकू बनाने का कूटरचित अभिनय पूरे देश के सामने करके समाज में विद्वेष फैलाकर देश में हिंसा कराने एवं हिंसा फैलाने की साजिश किया।'
TIMES NOW Navbharat पर यह भी पढ़ें: UP Assembly: राम मंदिर चंदा चोरी मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, सपा विधायक वेल में उतरे; आज पेश होगा अनुपूरक बजट
धोखाधड़ी एवं छल करने का प्रपंच एवं कुकृत्य
आरोप लगाया है कि पप्पू यादव ने जानबूझकर सनातन धर्म एवं हिन्दुओं तथा हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों को अपमानित करने के उद्देश्य से ढोंग करके फर्जी पुजारी बनकर हिन्दुओं के साथ धोखाधड़ी एवं छल करने का प्रपंच एवं कुकृत्य किया है, जो कि गंभीर दंडनीय अपराध है, ऐसे में उक्त हिस्ट्रीशीटर सांसद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर तलब कर दण्डित किया जाना जरूरी है।
