देश

अमित शाह संसद से गायब क्यों?- संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, राम मंदिर चंदा चोरी पर सरकार से मांगा जवाब

Opposition Protest: मंगलवार को भी संसद के बाहर विपक्षी सांसदों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। विपक्ष की मांग है कि दिल्ली में छात्रों के खिलाफ हुए एक्शन पर गृहमंत्री सदन के अंदर जवाब दें।

Image

संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन

Opposition Protest: आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने एक बार फिर से संसद परिसर में प्रदर्शन किया। मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह के संसद में न आने पर सवाल उठाया। साथ ही राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मामले पर सरकार से जवाब की भी मांग की गई।

कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला

इस प्रदर्शन को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने कहा कि राम मंदिर में 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर की गई बर्बरता के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में आवाज बुलंद की। पूरा देश 'चढ़ावा चोरी' और अमित शाह के सदन से गायब होने पर सवाल पूछ रहा है। मोदी सरकार जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती, उन्हें देश की जनता को देना होगा।

अमित शाह से मांगा जवाब

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा, "...गृह मंत्री के लिए सदन में आकर इस बात पर बयान देना बहुत बड़ी बात है कि देश की आने वाली पीढ़ियों के साथ क्या हुआ है या क्या हो रहा है... चाहे चंदा चोरी का मामला हो या युवाओं का भविष्य छीनने का, दोनों ही अहम मुद्दे हैं। अगर आप सदन चलाना चाहते हैं, तो आइए और इस पर बात कीजिए।"

विपक्ष की मांग

टीएमसी सांसद सौगत राय ने कहा कि विपक्ष चाहता है कि गृह मंत्री माफी मांगें और राम मंदिर चंदा चोरी पर सरकार जवाब दे। CPI-M के सांसद डॉ. जॉन ब्रिटास ने कहा कि हमें समझ नहीं आता कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री संसद क्यों नहीं आते... विपक्ष सिर्फ गृह मंत्री से बयान की मांग कर रहा है। राजधानी में बहुत कुछ हुआ है, पुलिस पर छात्रों को दबाने के लिए बेरहम तरीके अपनाने के आरोप लगे हैं। हम बस गृह मंत्री से यह बयान चाहते थे कि असल में क्या हुआ है और उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article